लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए 17 अगस्त 2019 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2019 06:01 IST

मीन राशि के जातकों को वित्तीय मामले में आज बड़ी सफलता आपको मिल सकती है। व्यवसाय में भी लाभ की संभावना है। हालांकि, अधिक लालच में नहीं पड़े।

Open in App

मेष

आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। अपने जीवन में जो कुछ हासिल किया है उसके लिए भगवान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करेंगे। सगे-सबंधियों और मित्रों के साथ आनंदपूर्व समय बितेगा। पर्यटन पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ की संभावना है।

वृषभ

आज दिन परेशानी भरा है लेकिन आपको धैर्य रखने की जरूरत है। व्यवसाय के लिए दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में कुछ नया शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में क्लेश की आशंका है। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है इसलिए वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

मिथुन

आप अगर किसी कोर्ट-कचहरी के मसले में उलझे हैं तो इसे कचहरी से बाहर सुलझा लेने का यह मौका बेहतर है। आप साहसी व्यक्ति हैं और इसलिए मुश्किलों का सामना करना जानते हैं। लाव लाइफ में थोड़ी मुश्किल आ सकती है और पार्टनर से विवाद हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सचेत रहें।

कर्क

दाम्पत्य जीवन के विवाद को सुलझाने के लिए ये दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा बितेगा। पनोन्नति या सैलरी में इजाफे का समाचार मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा नहीं रहने वाला है। करियर को लेकर निराशा महसूस कर सकते हैं।

सिंह

पति- पत्नी के बीच मामूली कारणों से खटास उत्पन्न होने की आशंका है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में भागीदारों के साथ मतभेद हो सकता है। संपत्ति से जुड़े विवाद आपको आज परेशान कर सकते हैं।

कन्या 

आज अपनी इच्छाओं और दिल की आवज सुनने का दिन है। किसी लोकप्रिय शख्सियत या सेलिब्रिटी से मुलाकात हो सकती है। पारिवार में संबंध मधुर होंगे। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

तुला

शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख- शांति के माहौल से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। सीनियर अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पाचन संबंधी परेशानी से मुश्किलें बढ़ेंगी। पारिवारिक सदस्यों या सगे- सम्बंधियों से अनबन की आशंका है। संपत्ति, जमीन, वाहन आदि की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सतर्कता बरतें।

धनु 

नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मुश्किल भरा है। सीनियर अधिकारी या बॉस की नजरों से बच कर रहे और अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के संबंध में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मकर

वाणी और व्यवहार में आज संयम रखें। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य सम्बंधी कुछ शिकायत रहेगी। आंख में कोई तकलीफ की आशंका है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ

आज आपके लिए दिन व्यस्त रहने वाला है। पुराने कामों को खत्म करने की कोशिश करेंगे। करियर को लेकर कुछ बेहतर योजना बना सकते हैं। नये नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है।

मीन 

वित्तीय मामले में आज बड़ी सफलता आपको मिल सकती है। व्यवसाय में भी लाभ की संभावना है। हालांकि, अधिक लालच में नहीं पड़े। यात्रा के दौरान वाहन चलाने के समय सावधानी बरतें। गहरे जल से भी आज बचने की कोशिश करें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य