लाइव न्यूज़ :

17 जून 2019, राशिफल: आज सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए सभी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2019 07:09 IST

मेष राशि के जातकों के लिए आज सावधानी बरतने की सलाह है। सरकार विरोधी कार्य से संभव हो तो दूर रहिएगा। पढ़िए, 17 जून 2019 (सोमवार) का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देइस राशि के व्यवसायी और व्यापारी वर्ग के लिए प्रातः काल का समय अनुकूल नहीं है।इस राशि के जातक सरकार विरोधी कार्य से संभव हो तो दूर रहिएगा।

मेषआज सावधानी बरतने की सलाह है। सरकार विरोधी कार्य से संभव हो तो दूर रहिएगा। दुर्घटना से भी बचकर चलिएगा। बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। कार्य समयानुसार पूर्ण नहीं होंगे। ऊपरी अधिकारी आप के पक्ष में नहीं रहेंगे। संतान के साथ भी मतभेद उपस्थित होने की संभावना है। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज न लीजिएगा।

वृषभआप को रुचिकर मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने- फिरने से आनंद- उल्लास प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आप को प्राप्त होगा, परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य संभालने की ओर सावधानी बरतने की सलाह है। खर्च अधिक होगा।

मिथुनआप को रुचिकर मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने- फिरने से आनंद- उल्लास प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आप को प्राप्त होगा, परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य संभालने की ओर सावधानी बरतें। खर्च अधिक होगा।

कर्कभविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। किसी के साथ वाद-विवाद न कीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी। शारीरिक और मानसिकरुप से स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव आप करेंगे। आप के अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा।

सिंहआज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। फिर भी मध्याहन के बाद आप आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होगी। बौद्धिक चर्चा टालिएगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। शेयर- सट्टे में साहस न करें।

कन्यागूढ़ रहस्य और आध्यात्मिकता के प्रति आप को आकर्षण अधिक रहेगा। आप को आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रिय जनों के साथ मुलाकात होगी। आपके विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रूप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेगें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुलाआज दिन की प्रथम पहर में आप का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। तथा मानसिक रूप से ग्लानि का भाव रहेगा। परिवारजनों के साथ आज कुछ मर्यादापूर्वक वर्तन कीजिएगा। धर्मकार्य पर खर्च होने की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। छोटे प्रवास की संभावना भी है। साथियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिकआप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिवार का वातावरण हर्षोल्लासपूर्ण रहेगा। इसलिए अगर क्रोध की मात्रा बढे़ तो भी क्रोध न कीजिएगा। स्नेहीजन तथा मित्रों से मिलने के प्रसंग का आनंद लें। मध्याह्न के बाद नकारात्मक विचार आप को परेशान कर सकते हैं। आप की वाणी या वर्तन से परिवारजनों में से किसी को दुःख पहुंच सकता है। इससे उस व्यक्ति और आप दोनों के मन में ग्लानि का भाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में अडचनें आ सकती हैं।

धनुवाणी पर संयम रखें की और क्रोध न करें। परिवारजनों के साथ संबंधों में कुछ कडवाहट उत्पन्न हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। शल्यक्रिया करने जैसे कार्यों को आज टालिएगा। मध्याह्न के बाद कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों को मिलने का अवसर मिलेगा जिसका लाभ आप अवश्य लें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकरसामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यावसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है। मध्याह्न के बाद सावधानी बरतें। स्वास्थ्य को संभालिएगा। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखिएगा। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। मनोरंजन- आनंद उल्लास के पीछे खर्च होगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कोर्ट- कचहरी के कार्य में संभलकर चलिएगा।

कुंभआप का मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ होने के संकेत हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आप के कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है। व्यवसाय में लाभ भी होगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है।

मीनव्यवसायी और व्यापारी वर्ग के लिए प्रातः काल का समय अनुकूल नहीं है। ऊपरी अधिकारी तथा प्रतिस्पर्धीजनों के साथ व्यर्थ चर्चा या विवाद न करिएगा। प्रवास हो सकता है। मध्याह्न के बाद कार्यालय का वातावरण अनुकूल होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के सम्बंध में कहीं दूर जाना पडे ऐसी संभावना है। संतान की प्रगति से संतोष होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य