लाइव न्यूज़ :

Guru Purnima Special 16 जुलाई 2019 का राशिफल: किसे होगा धन लाभ, किसका दिन होगा परेशानी भरा, पढ़िए आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 06:53 IST

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार में बहुत अच्छा गुजरने वाला है। यह कुछ ऐसा है कि कुछ लोग आपसे ईर्ष्या भी करने लगें। ऐसे में आपको सतर्क और धैर्य बनाये रखने की भी जरूरत है।

Open in App

मेष 

करियर और वित्तीय संबंधी बातें आज आपको परेशान करेंगी। आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। शाम का समय जरूर कुछ सुकून वाला है। हालांकि, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। उदर संबंधी कोई रोग परेशान कर सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी आगे की पढ़ाई से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारी आज यात्रा से बचें।

वृषभ

आज आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खराब स्वास्थ्य के कारण आप आज सुस्त रहेंगे और काम से भी दूरी बनाये रखने की कोशिश करेंगे। लापरवाही का कुछ खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद मानसिक तनाव भी बढ़ाएगा। धैर्य रखें और कुछ चीजें समय और भाग्य पर भी छोड़ देना बेहतर होता है।

मिथुन

आज आप समाजिक रहेंगे। नये लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी मित्र को आपके मदद की जरूरत पड़ सकती है। तैयार रहें। व्यापार में उन्नति का योग है। किसी नई योजना को लेकर आगे कदम बढाएंगे।

कर्क

आज का दिन आपके लिए खास और महत्वपूर्ण होने जा रहा है। संभवत: सुबह आपको इस बारे में कोई इशारा भी मिल जाए। शाम को घर पर मेहमान आ सकते हैं। संतान से संबंधित बहुत शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप संपत्ति या घर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस संबंध में आप आज कोई निर्णय ले सकते हैं।

सिंह 

कला के क्षेत्र से आप जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है। व्यापारियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण गुजरेगा। संपत्ति या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले हो सकें तो आज के लिए टाल दें। भावनाओं पर काबू रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने पेशे से ज्यादा व्यक्तिगत मसलों में उलझे रहेंगे।

कन्या

जल्दबाजी के कारण आज आपको कोई नुकसान हो सकता है। सावधान रहिये और अपने काम पर ज्यादा ध्यान दीजिए। आज जिस प्रोजेक्ट या काम पर लंबे समय से लगे हुए थे, वह काम पूरा होने के करीब पहुंचेगा और इसका फायदा आपको मिलेगे। यात्रा सहित धन लाभ का भी योग बन रहा है। कोई पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। 

तुला

आज आपका दिन व्यापार में बहुत अच्छा गुजरने वाला है। यह कुछ ऐसा है कि कुछ लोग आपसे ईर्ष्या भी करने लगें। ऐसे में आपको सतर्क और धैर्य बनाये रखने की भी जरूरत है। सोच-समझकर कोई कदम उठाएं। सबसे अच्छी बात ये है कि आप जिस नई योजना पर काम कर रहे हैं वह सही दिशा में है और बड़ा फायदा पहुंचाने वाला है। पत्नी का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक कलह की आशंका है।

वृश्चिक

आप किसी विषय खासकर रिश्तों को लेकर उलझन की स्थिति में हैं। जीवन में कुछ फैसले लेने के लिए समय चाहिए होते हैं और आप कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं। व्यक्तिगत जिंदगी और काम में अंतर बनाना सीखें। थोड़ा समय दें। सब ठीक होगा। छात्रों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है। आप किसी बेहतर परिणाम की उम्मीद कर रहे थे लेकिन अभी और इंतजार करना होगा।

धनु

आज के दिन पैसों से जुड़े मुद्दों पर आपका ज्यादातर समय जाएगा। आपको वित्तीय मुद्दों से निपटने के लिए आसान रास्ता नहीं मिलेगा और थोड़े मुश्किल फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर दिन अच्छा रहेगा और आपके सहकर्मी आपसे खुश होंगे।

मकर

आज आपके लिए धन लाभ का योग है। हालांकि, साथ ही साथ पैसा खर्च भी उसी मात्रा में होगा। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपने कौशल से इससे पार पा लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जोड़ों से जुड़ा दर्द परेशान कर सकता है। 

कुंभ

पुराने मित्रों से मुलाकात से आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। वित्तीय संबंधी बात परेशान कर सकती है। खर्चे पर ज्यादा संयम की जरूरत है। व्यापार के क्षेत्र में आज लाभ का योग है।

मीन

आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर से और मधुर संबंध बनेगा। खुद को उत्साहित महसूस करेंगे। इसका फायदा आपके काम में भी होगा। मानसिक तौर पर आप पॉजिटिव महसूस करेंगे। इस वजह से आप हल्का महसूस करेंगे। आज आप अपने प्रियजनों या परिवार वालों के साथ रहना पसंद करेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी