लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, वृषभ के जातकों के लिए धन लाभ, पढ़िए 16 अगस्त का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 05:58 IST

मकर राशि के जातकों को आज कोई बहुत शुभ समाचार मिल सकता है। काम को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे और अपने लक्ष्य को हासिल करने में भी कामयाब रहेंगे। पढ़िए, आज का राशिफल

Open in App

मेष

आज विज्ञान और तकनीक में आपकी रूचि बढ़ेगी। छात्रों को भी पढ़ाई में मन लगेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रह रहे संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आय वृद्धि या फिर पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। दाम्पत्य जीवन में  सुख- शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं।

मिथुन

दिन में कुछ मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सुस्ती छाई रहेगी। निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। सीनियर अधिकारी या बॉस के साथ वाद- विवाद में फंसने से बचें। वाणी पर संयम रखें। संतान के संबंध में अच्छा समाचर प्राप्त होगा।

कर्क

आज परिवार की जरूरतों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में अगर खटास चल रही है तो आज इसमें बदलाव आयेगा। मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नये काम की शुरुआत आज के लिए टालना बेहतर रहेगा। 

सिंह

दांपत्य जीवन में विवाद की आशंका है। मामूली बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। व्यापार संबंधी फैसलों में धैर्य से काम लें। रूका हुआ धन वापस आ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम होगा। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है।

कन्या 

आज आपका दिन बहुत अनुकूल रहने वाला है। घर में सुख- शांति रहेगी और मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य बेहतर बने रहने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी आपका दिन अच्छा रहने वाला है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। 

तुला

अपने व्यस्त जीवन से आज कुछ अच्छे पल निकालने में कामयाब होंगे। दोपहर बाद किसी अच्छी जगह घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्या हो सकती है। छात्रों के दिन अच्छा है। विदेश जाने के बारे में योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। 

वृश्चिक

आज आपका दिन कुछ संघर्षपूर्ण रहने वाला है। कुछ कार्यों में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है और आप निराश महसूस करेंगे। जमीन, संपत्ति या वाहन आदि के सौदे करने से बचने की कोशिश करें। गहरे जल से दूर रहें।

धनु 

आज आप लचीला और नरम व्यवहार के मूड में होंगे। इसका फायदा आपको अपने कार्यस्थल और बिजनेस में भी मिलेगा। अपने आसपास के वातावरण और परिस्थिति के अनुसार ढल जाने से दिन सुकून से गुजरेगा। इससे आपके आसपास के लोग भी खुश होंगे।

मकर

आज कोई बहुत शुभ समाचार आपको मिल सकता है। काम को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे और अपने लक्ष्य को हासिल करने में भी कामयाब रहेंगे। पूरे आत्मविश्वास के साथ आप भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। नौकरी बदलना चाहते हैं तो इस संबंध में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

कुंभ

आज कोई फैसला आपकी जिंदगी को एक अलग मोड़ दे सकता है। काम के सिलसिले में दिन अहम रहने वाला है। इसलिए आपको सजग रहने की जरूरत है। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायी रहेगा। नकारात्मक विचारों को दूर रखें।

मीन 

आज आपकी सुबह काफी व्यस्त रहने वाली है। दोपहर के समय भी काम की अधिकता रहेगी लेकिन कुल मिलाकर दिन अच्छा गुजरेगा। काम के सिलसिले में स्वजनों से दूर जाना पड़ सकता है। वाणी पर विराम रखें। कहीं पैसे निवेश करने से पहले सावधानी बरतें। लाभ का लालच आपको भविष्य में मुश्किल में डाल सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स