लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा रोमांस से भरपूर, जानिए क्या है दूसरी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2019 07:28 IST

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि के जातकों को आज किसी अहम कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यों को लेकर कुछ दबाव भी झेलना पड़ सकता है। पढ़िए आज का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देAaj Ka Rashifal: आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन है शुभ कर्क राशि वालों के लिए भी आरामदायक दिन, हर काम में मिलेगी सफलता

मेष 

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप उत्साह से भरपूर रहेंगे और कार्यों में सफलता मिलेगी। कला से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद अच्छा है। किसी नये कार्य में खुद को व्यस्त कर सकते हैं। वैसे, यात्रा के दौरान जरूर आज सावधान रहें, खासकर अगर आप अकेले गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ

बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। समाज में यश की प्राप्ति होगी। आंखों से संबंधित पीड़ा हो सकती है। फिजूल खर्ची से खुद को बचाने की कोशिश करें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

मिथुन

आज आपको दूसरों के बारे में सोचने की बजाय खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार, बच्चों, और अपने लिए कोई अहम फैसला ले सकते हैं। संपत्ति में निवेश के दौरान सावधानी बरतें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पठन-पाठन में मन लगेगा।

कर्क

आज आपके लिए आरामदायक रहने वाला है। हर काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को भी कोई परेशानी नहीं होगी। उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। परिवार संग आनंदपूर्वक समय बितायेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह

आज आपको किसी अहम कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यों को लेकर कुछ दबाव भी झेलना पड़ सकता है। हालांकि, आप इसमें सफल रहेंगे। धैर्य से काम लें। संतान से जुड़ी कोई बात चिंतित कर सकती है।

कन्या

आज आप सामाजिक तौर पर काफी सक्रिय रहेंगे। किसी पार्टी, कार्यक्रम आदि में जाने का मौका मिल सकता है। वाद-विवाद से दूर रहने की आज कोशिश करें। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।

तुला

आज का आप का दिन आनंद-प्रमोद में बितेगा। मित्रों या परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आप से विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा। 

वृश्चिक

आज आपका पारिवारिक जीवन आनंद में बितेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। धन लाभ होगा एवं रुके हुए कार्य़ पूर्ण होंगे।

धनु

आज अपनी यात्रा को टालें। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। कार्य में सफलता नहीं मिलने पर निराशा हो सकती है। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। काम में सफलता मिलेगी और सीनियर अधिकारी खुश होंगे।

मकर

आज के दिन आप का शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छा नहीं रहेगा। स्फूर्ति और ऊर्जा का अभाव रहेगा। निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं। समाज में अपयश की आशंका है। स्त्री पक्ष से दूर रहें।

कुंभ

आज आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। चिंता दूर रहेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने के बारे में गंभीरता से विचार करेंगे और इसमें सफलता के भी योग हैं। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी।

मीन

आज आपका दिन रोमांस से भरपूर है। अगर आप सिंगल हैं तो भी दिन आपके लिए अच्छा है। किसी ऐसे शख्स से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके लिए अहम रहने वाला है। धन के लेन-देन में सावधान रहें। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य