लाइव न्यूज़ :

15 जून 2019, राशिफल: आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2019 07:35 IST

मीन राशि के जातकों के लिए आज काफी पैसे खर्च होने का योग है। हो सकता है कि आपने इसकी उम्मीद भी न की हो। वहीं, दूसरी ओर मकर राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पढ़िए, 15 जून 2019, राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्दे15 जून 2019, राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद व्यस्तराशिफल: कर्क राशि वालों को कुछ ऐसा अनुभव हो सकता है जो आपकी दुनिया बदल देगा

मेष- आज आप उलझन में रहेंगे और यह आपके स्वभाव के विपरीत है। इसलिए आज आपको कोई फैसला लेने से पहले काफी सोच-विचार की जरूरत है। रिलेशनशिप और लव अफेयर्स के मामलों में भी सावधानी बरतें। जल्दबाजी में फैसला न लें।

वृषभ- आज आपके लिए दिन अच्छा गुजरने वाला है। कुछ समस्याएं और काम का बोझ भी आएगा लेकिन इसे आप अपनी चतुराई और धैर्य से पार पा लेंगे। आपके आसपास के लोगों को आपकी यह शैली पसंद आएगी। खासकर आपके कार्य स्थल पर आपके बॉस आपके काम से खुश होंगे। दोस्तों की भी भरपूर सराहना मिलेगी। इसलिए आज के दिन का आनंद उठाएं।

मिथुन- आज आप खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे। खुद को और बेहतर करने की कोशिश पर विचार करेंगे। इसका फायदा भविष्य में आपको अपने बिजनेस और काम में मिलेगा। व्यस्त दिन है। ऑफिस में दोपहर बाद काम का बोझ ज्यादा हो सकता है और इसलिए परिवार करे साथ कम समय बिता सकेंगे।

कर्क- आज आपको कुछ ऐसा अनुभव हो सकता है जो आपकी दुनिया बदल देगा। मसलन, कोई छोटी या बड़ी घटना, अच्छी या बुरी घटना (दोनों तरह के), इसका आपको सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य पर भी आपको आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के करीब होंगे। 

सिंह- आज आपके लिए ये बेहद व्यस्त दिन साबित होने जा रहा है। अगर आप हाउसवाइफ हैं तो आप भी घरेलू काम में काफी व्यस्त रहेंगी। अगर आपका अपना बिजनेस या दुकान या खुद का कोई काम है, तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। 

कन्या- आज आप कुछ कठोर निर्णय लेने के बारे में सोचेंगे। अगर आप छात्र हैं तो आर्ट्स विषय में आपकी दिलचस्पी होगी और हो सकता है अपने भविष्य की पढा़ई के लिए भी इसे महत्व दें। बिना किसी बड़ी हलचल के दिन अच्छा रहेगा।

तुला-  आज का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है। आपका स्वभाव लोगों के दिल जीत लेगा। काम में भी सफलता मिलेगी। हालांकि, ध्यान रखें कि सफलता के कारण आप अहं का शिकार न हो जाएं। इसे संभालने की भी आज आपको जरूरत है।

वृश्चिक- आज आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। इसके कारण आपको अपने काम में भी सफलता मिलेगी। हालांकि, यह दूसरों को खटक सकता है पर आप पूरी ईमानदारी से अपने काम पर ध्यान बनाए रखिए।

धनु- आज आपको अपने व्यवसाय में अच्छा फायदा हो सकता है। वैसे, लेन-देन में आपको सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप मैनेजमेंट के छात्र हैं और किसी प्रोजेक्ट पर लगे हुए हैं, तो इसे लेकर आपकी सराहना होगी। आप इसे सफलतापूर्वक अंजाम देंगे।

मकर- आज आप आशावादी और पॉजिटिव उर्जा से भरपूर हैं। पूरे दिन आपकी उर्जा देखते ही बनेगी। इसका फायदा आपको अपने काम पर मिलेगा। अच्छा दिन होगा और शाम को आप दोस्तों या परिवार के साथ पार्टी कर सकते हैं।

कुंभ- आज आपको अपनी एक पुरानी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। शाम रोमांटिक होने वाली है और इसका आप भरपूर आनंद उठाएंगे। 

मीन- आज उम्मीद से अलग और कुछ ऐसे खर्च होंगे, जिसके बारे में आपने अनुमान भी नहीं लगाया होगा। यह भी हो सकता है कि आप किसी पास की जगह पर अचानक पिकनिक या छुट्टी के लिए जा सकते हैं। अगर आप कहीं जाते हैं तो यात्रा अच्छी रहेगी। अगर आप यात्रा पर नहीं जाते हैं तो भी अपने पुराने दोस्तों के साथ शाम का समय बिताने का मौका मिलेगा।

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स