लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज शनिवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानें 14 सितंबर का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2019 07:22 IST

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहना वाला है। इसलिए काम पर ध्यान दें। सफलता मिलने के योग हैं। कन्या राशि वालों के लिए भी दिन शुभ है।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक आज उत्साह से भरपूर होंगेकुंभ राशि के जातक रहें सतर्क, अपने फैसलों को लेकर आप उलझन में रहेंगे

मेष 

आज आपके जीवन में कुछ ऐसा हो सकता है जिसकी उम्मीद आपने नहीं की होंगी। कुछ काम को लेकर तनाव हो सकता है। वैसे लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। समाज में यश फैलेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। 

वृषभ

आज कार्यस्थल पर टीम लीडर के तौर आप असफल हो सकते हैं। इसलिए अत्यधिक उत्साह से बचने की कोशिश करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष रहेगा। व्यावसाय में लाभ के योग हैं। पत्नी और पुत्र से लाभ मिल सकता है।

मिथुन

आज काम से अलग आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। दिन के उतर्राध में कुछ पुराने बचे काम को आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। संतान से जुड़ी बात चिंतित करेगी।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहना वाला है। इसलिए काम पर ध्यान दें। सफलता मिलने का योग है। नौकरीपेशा जातकों को धनलाभ हो सकता है। सैलरी में इजाफे का समाचार मिल सकता है। किसीके साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

सिंह

बिजनेस में आज उन्नति का योग है। आपके आगे बढ़ने से आपके प्रतिद्वंद्वी ईर्ष्या महसूस करेंगे। मनोरंजन और पर्यटन पर पैसे खर्च करेंगे। अत्यधिक काम के कारण मानसिक थकान का अनुभव करेंगे।

कन्या

आजका दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कार्य में सफलता मिलने से आनंदित महसूस करेंगे। यश में वृद्धि होगी। भावना के प्रवाह में ज्यादा नहीं बह जाएं इसका ध्यान रखें। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।

तुला

आज आपको अपने ज्ञान और क्षमता को पहचानने की जरूरत है। लेखनकार्य और कला से जुड़े दूसरे कामों के लिए दिन शुभ है। आज कुछ अधिक भावुक रहेंगे। पुरानी बातें याद आएंगी। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक

आज आप उत्साह से भरपूर हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। संपत्ति से जुड़ा पुराना विवाद परेशान कर सकता है। भावुकता पर जरूर संयम रखें। पिता का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है।

धनु

आज काम के दौरान उलझन की स्थिति में होंगे। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने सीनियर अधिकारी या बॉस की नजरों से बच कर रहें। अपने प्रेमी/प्रेयसी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर से जारी विवाद को भी खत्म करने का ये अच्छा दिन है।

मकर

आज धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। रोजमर्रा के कार्यो से दूरी बना कर रखेंगे और आपका मन इसमें नहीं लगेगा। व्यवसाय में हानि हो सकती है। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय अपना ध्यान रखें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ

आज अपने फैसलों को लेकर आप उलझन में रहेंगे। ऐसे में नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखें। मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संपत्ति या धन निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। दाम्पत्य जीवन में कलह की आशंका है। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

मीन

आज पुराने मित्रों से मुलाकात से दिन आनंदित रहेगा। परिवारजनों से सुख मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई नया काम अभी शुरू नहीं करें और गलतफहमी से बचने की कोशिश करें। किसी पुराने लक्ष्य को लेकर अहम सफलता मिल सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य