लाइव न्यूज़ :

14 जुलाई 2019, राशिफल: आज किसके खुलेंगे भाग्य, किसे होगा धन लाभ? दिन शुरू करने से पहले पढ़िए राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2019 07:08 IST

14 जुलाई 2019 को कैसा रहेगा आपका दिन। पढ़िए आज का राशिफल...

Open in App

मेष राशिफल

नए कार्य करने की सलाह देते हैं। गूढ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न कीजिएगा। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलिएगा। सहकर्मचारीयों का सहकार आपको मिलेगा। संतानों के विषय में द्विधा में रहेंगे।

वृषभ राशिफल

दिन का प्रारंभ आज आनंदप्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। परंतु मध्याहन के बाद सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए इस बातका ध्यान रखिएगा, नहीं तो विवाद होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिक विषयों में गहन रस पडेगा।

मिथुन राशिफल

आजका आपका दिन मनोरंजनप्रद और आनंद लूटने का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशिफल

प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो अग्रगामी होने के अवसर हैं। आरोग्य में विशेषकर पेट के व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह राशिफल

आजका दिन ध्यान से चलने का दिन है। मानसिकरुप से तनाव रहेगा। शारीरिकरुप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। साथ-साथ परिवारजनों के साथ किसी बात पर खटराग हो सकता है। ऐसे समय में संयम बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन-कीर्ति की हानि होगी। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा ऐसी सलाह गणेशजी देते हैं। धन सम्बंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल है।

कन्या राशिफल

आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बंधो में प्रेम और सन्मान की प्रधानता रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी सम्बंधियों के साथ मनदुःख का कोई प्रसंग बनेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना अधिक है। जलाशय से संभलकर चलिएगा।

तुला राशिफल

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगडे में वाणी पर संयम रखना होगा। नकारात्मक मानसिकता न अपनाइएगा। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति खडी न हो इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आप के मन में ग्लानि की छाया दूर हो जाएगी, और आनंद का उजास छा जाएगा। नए कार्य करने के लिए आप प्रस्तुत होंगे। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। प्रवास का योग है।

वृश्चिक राशिफल

आजका आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद परिवार में झगडे का वातावरण रहेगा, इसलिए भ्रांति दूर कीजिएगा। अनावश्यक खर्च पर संयम बरतिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में अड़चने आएँगी।

धनु राशिफल

आजके दिन दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से संभलकर चलने की सलाह देते हैं। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएँ बनेंगी। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलने से दिन आनंददायी रहेगा। परिवार का वातावरण प्रसन्नताभरा रहेगा।

मकर राशिफल

आजका दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा। मध्याहन के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य आपको अशांत कर देंगे। बातचीत करते समय भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। आनंद-प्रमोद और मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। फिरभी मान-हानि होने की भी पूरी संभावना है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन लाभकारी है। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सन्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी तथा उपरी आप पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढेगी। मित्रों से भेंट होगी। किसी मनोहर व पर्यटन स्थल पर प्रवास होगा। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आपका भी हृदय-मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक जीवन में आनंद रहेगा।

मीन राशिफल

बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बडे़ प्रतिष्ठान की भेंट आप लेंगे। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा। बिना किसी विघ्न के आपके कार्य संपन्न होंगे। धनलाभ का योग है। मित्रो से लाभ होगा।

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य