लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए 14 अगस्त, 2019 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2019 07:18 IST

Aaj Ka Rashifal: धनु राशि के जातक अपने वाणी और गुस्से पर काबू रखें। यह आपका बड़ा नुकसान कर सकता है। संपत्ति का विवाद हो सकता है।

Open in App

मेष

आज का दिन आपके लिए रोचक रहने वाला है। किसी नये शख्स से मुलाकात हो सकती है जिसकी भूमिका आपके भावी जीवन में बहुत अहम होगी। काम में मन लगेगा और आप पूरी मेहनत करेंगे। स्त्रियों की ओर से मान-सम्मान मिल सकती है। व्यवहारिक बने रहें।

वृषभ

अपनी बातों और दिल में छिपे अहसास को किसी के सामने रखने के लिहाज से यह अच्छा दिन है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। व्यापार में लाभ का योग है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

मिथुन

आज का दिन व्यस्तता वाला है। ऑफिस और बिजनेस में मीटिंग का दौर रहेगा। क्रोध पर काबू रखने की कोशिश करें। आपका ही नुकसान होने की आशंका है। खर्च की अधिकता होगी। जेब पर ध्यान रखें। छात्रों के लिए दिन अच्छा प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

कर्क

आज परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। भागीदारों से भी लाभ होगा। कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सामाजिक रुप से यश प्राप्त होगा।

सिंह

आर्थिक परेशाननी के कारण मानसिक चिंता से मन व्यग्र रहेगा। शंका और उदासी भी छाए रहेंगे। आज मन भारी रहेगा। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिणाम उचित न मिलने पर निराशा मन पर छाई रहेगी।

कन्या 

आज कोई अप्रत्याशित सफलता आपको बड़ी खुशी प्रदान करेगा। हालांकि, कुछ चीजें आपको पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे हैं और यह अब भी जारी रहेगा। व्यवसाय में किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

तुला

आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आज दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। माता का स्वास्थ्य आपकी चिंता को बढ़ायेगा। यात्रा को आज संभव हो तो टाल दें। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की आशंका है।

वृश्चिक

आज काम के दौरान आप उलझन की स्थिति में होंगे। करीबी दोस्तों से सलाह लें। नकारात्कम विचारों से खुद को दूर रखें। अपेक्षित परिणाम मिलने की संभावन कम है लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

धनु 

आज अपने वाणी और गुस्से पर काबू रखें। यह आपका बड़ा नुकसान कर सकता है। संपत्ति का विवाद हो सकता है। सोच-समझकर आगे बढ़ें और कोई फैसला लें। यात्रा के दौरान वाहन चलाते हुए विशेष सतर्कता बरतें। उच्च शिक्षा के लिए छात्रों के विदेश जाने का योग बन रहा है।

मकर

आप व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं और इस संबंध में आज कोई अहम फैसला ले सकते हैं। धार्मिक अभिरूचि बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। ऑफिस में आपके कार्य से उच्च अधिकारी संतुष्ट होंगे। मानसिकरुप से शांति बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट से दूर होंगे।

कुंभ

नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप खुश रहेंगे और ऑफिस में सभी काम बिना किसी परेशानी के समाप्त होंगे। शल्य चिकित्सा के संबंध में आगे बढ़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से संबंधिक कार्यों में सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे इस संबंध में सफलता का योग है और फिलहाल कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं है।

मीन

आज व्यापार में बड़ा धन लाभ मिल सकता है। स्टॉक मार्केट से भी धन लाभ का योग है। संपत्ति में निवेश के लिए दिन अच्छा है। संतान के विषय में शुभ समाचार मिल सकता है। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद मिलेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स