लाइव न्यूज़ :

13 जून 2019, राशिफल: निर्जला एकादशी का व्रत आज, राशिफल से जानिए गुरुवार का ये दिन कैसा रहेगा आपके लिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2019 07:03 IST

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आप काम में ऐसे उलझेंगे कि दिन का पता ही नहीं चलेगा। इस वजह से आप आज अपने परिवार और दोस्तों को कम समय दे सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे13, जून 2019 का राशिफल, कुंभ राशि के जातकों को कार्यस्थल पर होगी आज मुश्किलवृश्चिक राशि वालों पर आज नकारात्मक सोच रह सकती है हावी, सावधान रहने की जरूरत

आज गुरुवार है और खास बात ये है कि निर्जला एकादशी का भी व्रत है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। वहीं, राशिफल की बात करें तो मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। वे अपने मन का काम करेंगे और इसमें उनके परिवार और दोस्तों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। तुला राशि वालों के लिए दिन काफी व्यस्त रहने वाला है।

मेष- आज आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी दिलचस्पी संगीत में भी आज होगी और संभव है कि आप कोई म्यूजिकल इंस्ट्रयूमेंट सीखने की कोशिश करें। इसे अगर आप गंभीरता से लेते हैं तो आपको निश्चित तौर पर फायदा होगा और मूड बदलने का भी अच्छा जरिया साबित होगा। 

वृषभ- आज आपका काम पर ध्यान नहीं होगा। इससे आपको मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है। आपके आसपास की हर चीज आपके खिलाफ जाएगी। दिन मुश्किल रहने वाला है।

मिथुन- आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने मन की चीजें आप करेंगे। आप आज शॉपिंग के लिए अपने परिवार वालों के साथ बाहर जा सकते हैं। दिन मनोरंजन, मस्ती से भरा होगा। 

कर्क- कार्य स्थल पर आपका समय आज अच्छा बितेगा। आपके बचे हुए काम पूरे होंगे और इससे फायदा भी मिलेगा। हालांकि, आपको सावधान रहने की भी जरूरत है। जल्दबाजी में या लापरवाही से कोई काम नहीं करे। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

सिंह- आज आपके कुछ नये दोस्त बन सकते हैं जिसने साथ आपका उठना-बैठना लंबे समय तक चलेगा। किसी नये जगह पर आप आज जा सकते हैं।  

कन्या- अपने आसपास के लोगों के लिए आप एक तरह से नेतृत्व करने वाले और सामाजिक व्यक्ति हैं। हालांकि, आप आज ज्यादा समय अपने घर और परिवार के बीच व्यतीत करें। इसेस परिवार में कलह की संभावनाओं को आप पीछे छोड़ सकेंगे।

तुला- आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप काम में ऐसे उलझेंगे कि दिन का पता ही नहीं चलेगा। इस वजह से आप आज अपने परिवार और दोस्तों को कम समय दे सकेंगे। बहरहाल, आप काम पर ध्यान बनाए रखें। दिन अच्छा गुजरेगा। काम के बावजूद मानसिक तनाव से बचे रहेंगे।

वृश्चिक- आज नकारात्मक सोच आप पर हावी हो सकती है। इसलिए शांत रहे और हो सके तो मेडिटेशन की मदद लें। कार्य स्थल पर भी धैर्य रखने की जरूरत है नहीं तो काम बिगड़ सकता है।

धनु- आज आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इससे आपको लंबे समय बाद एक तरह से रोजमर्रा के रूटिन से ब्रेक मिलने वाला है। अगर आप पुरुष हैं तो किसी रोमांटिक डेट के लिए तैयार रहिए। महिलाएं आपकी ओर आकर्षित हैं।

मकर- आज आपके लिए मौज-मस्ती का दिन है। इसमें दोस्त और आपके करीबी रिश्तेदार हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस में फायदा होने का योग है। ऑफिस में भी आपको अपने सहकर्मियों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शानदार गुजरने वाला है।

कुंभ- काम की जगह पर आपको थोड़ी मुश्किल आज पेश आ सकती है। किसी सहकर्मी से मनमुटाव या बहस हो सकती है। हालांकि, आपके बॉस आपके पक्ष में होंगे। इंस्वेंटमेंट करने के बारे में आप पिछले कुछ समय से लगातार सोच रहे हैं। ऐसे में अगर आप रियल इस्टेट में पैसा लगा सकते हैं तो यह सुरक्षित होगा।

मीन- आज आपको काम में अपने सहकर्मियों से चुनौती मिलेगी। हालांकि, इससे आप और उत्साहित होंगे और इसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। एक अच्छा दिन आपका इंतजार कर रहा है।

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रआज का राशिफल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य