लाइव न्यूज़ :

11 जुलाई, 2019, राशिफल: आज गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2019 07:11 IST

कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छे संकेत हैं। कोई बहुत पुरानी समस्या खत्म होने की संभावना है। धन लाभ का भी योग है। पुराने कर्जे वापस आयेंगे।

Open in App

मेष

आज किसी नये शख्स से परिचय आपको नई दिशा दिखायेगा। आयात-निर्यात से संबंधित व्यवसाय में लाभ का योग है। किसी नये बिजनेस के बारे में विचार कर सकते हैं। नया वाहन आपके घर में आज आ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

वृषभ

आज का दिन आपका उथलपुथल वाला रहने वाला है। किसी ऐसी परिस्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है जिसके बारे में आपने कभी नहीं सोचा है। वैसे, भाग्य आपके साथ जरूर है। इसलिए ज्यादा चिंता या घबराने की बात नहीं है। आपके काम अंजाम तक पहुंचेंगे। किसी विवाद से जरूर बचने की आज कोशिश करें। वाणी पर संयम रखें। 

मिथुन

आज आप रचनात्मक और कुछ अलग करने के मूड में हैं। ये काम आपके दिल के बेहद करीब है और जाहिए है इसलिए आपको संतुष्टि महसूस होगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बितेगा। पत्नी या गर्लफ्रेंड के साथ कुछ अच्छे पल बिताएंगे। विवाद से हालांकि आपको बचने की जरूरत है। एक विवाद आपका पूरा दिन बिगाड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें और गैरजरूरी बातों में खुद को उलझाने की कोशिश नहीं करें।

कर्क आज स्वास्थ्य आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। उदर संबंधी दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति होगी। किसी स्त्री से मनमुटाव और तकरार की संभावना है। सार्वजनिक रूप से किसी असफलता के जाहिर होने पर दुःख अनुभव करेंगे। हालांकि, बेहतर है कि शाम को आप काम से दूरी बनाएं और कुछ वक्त अपने साथ बिताएं।

सिंह

आपका आत्मविश्वास आज चरम पर होगा। दिन भर आप आनंद में रहेगा और समय अच्छा गुजरेगा। कार्यस्थल पर जरूर आपको ज्यादा सतर्क रहकर काम करने की जरूरत है।आर्थिक लाभ, प्रियजनों की मुलाकात होगी और इससे आपकी खुशी बढ़ेगी। भाग्य वृद्धि और धन लाभ का भी योग है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला है। अच्छी और बुरी दोनों तरह की खबरों के लिए तैयार रहिए। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपसी मतभेद सुलझाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है।

तुला

आज अगर प्यार में हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। अगर किसी को प्रेम-प्रस्ताव देने की सोच रहे हैं तो भी यह दिन आपके लिए शुभ है। दिन अच्छा गुजरेगा। छात्रों को पढ़ाई के सिलसिले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्यजीवन में मधुरता होगी।

वृश्चिक

आज आपका समय दोस्तों के साथ अच्छा बितेगा। खासकर किसी पुराने दोस्त से मुलाकात या फोन पर बात हो सकती है। स्वभाव में उग्रता होगी इसलिए विवाद से बचने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है लेकिन हो सके तो इसे टालने में भलाई है। 

धनु

किसी बिजनेस ट्रिप पर विदेश जाने का योग बन रहा है। विवाह की तैयारी कर रहे हैं तो इस मामले में शुभ समाचार मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। बहुत दिनों से रूका हुआ काम आगे बढ़ेगा।

मकर

व्यापार में आज धन लाभ का योग बन रहा है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

कुंभ

आज आपकी कोई बहुत पुरानी समस्या खत्म होने की संभावना है। धन लाभ का भी योग है। पुराने कर्जे वापस आयेंगे। ऑफिस में किसी उच्च पदाधिकारी की नाराजगी का वैसे सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाये रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन   

आज आपके खर्चे परेशानी बढाएंगे। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। घर पर भी परिवारजनों के साथ संभलकर बोले ताकि विवाद न बढ़े। दूर की यात्रा से बचें। दूसरे कामकाज में भी थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स