लाइव न्यूज़ :

11 जून 2019, राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए आज मंगलवार का दिन, राशिफल से जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2019 06:57 IST

धनु राशि के लोग आज अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई अहम और बड़ा फैसला ले सकते हैं। याद रखिए, जल्दबाजी से काम गड़बड़ होते हैं। इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छे से उस बारे में सोच-विचार करें।

Open in App
ठळक मुद्दे11 जून, 2019 का राशिफल- कर्क राशि वालों को सावधान रहने की आज जरूरततुला राशि के जातकों को आज सरकारी कामकाज से जुड़े कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है

आज मंगलवार यानी इस सप्ताह के दूसरा दिन कर्क राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, वृषभ राशि वालों के लिए ये दिन शानदार साबित होगा। तुला राशि वालों को भी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  आज 10, जून 2019 का दिन तमाम राशियों वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा, पढ़िए राशिफल....

मेष- आज आप उत्साहित महसूस करेंगे। पार्टी के लिए दोस्तों की ओर से बुलावा आ सकता है और समाजिक होंगे। वैसे, साथ ही आप काम और दूसरी चीजों में भी आसानी से संतुलन बना सकेंगे और कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। 

वृषभ- यह आपके लिए शानदार दिन साबित होने वाला है। खासकर वैसे लोगों के लिए जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं और उच्च शिक्षा के लिए अवसर खोज रहे हैं। आज आप इस संबंध में कोई योजना बना सकते हैं। इस मौके को नहीं गंवाए। यह दिन आपके लिए काफी पॉजिटिव और काफी तमाम हलचलों से भरा होगा। 

मिथुन- आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से काफी सहयोग मिलेगा। आप अपनी दक्षता के कारण उनके काम भी बहुत आएगे। आप आज थोड़े भावावेश में भी होंगे और इसी कारण कई विकल्पों में कुछ खास चुनने के दौरान उलझन में रहेंगे। आपके फैसले का आपको नुकसान भी हो सकता है और फायदा भी, इसलिए इस मसले पर आपको थोड़ा सावधान होना होगा।

कर्क- आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर से पहले आपको विशेष तौर पर सावधान रहना है। ब्रोकर्स और ट्रेडर्स के लिए थोड़ा मुश्किल वक्त आज हो सकता है। व्यापार औसत रहेगा। 

सिंह- पिछले कुछ दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं। इस लिहाज से आज आपको अपनी मानसिक स्थिति को पॉजिटिव रखने की जरूरत है। इससे आपको फायदा होगा। इससे पिछले कुछ दिन से चली आ रही समस्याओं से आपको बहुत हद तक राहत भी मिलेगी। अपनी मानसिक मजबूती को बस बनाये रखिये और हार नहीं मानें। 

कन्या- आज आपके लिए खुद को परखने का दिन है। कुछ देर ठहर कर अपनी उपलब्धियों और नाकामियों के बारे में विचार करने का दिन है। आप कोशिश करें कि आज अपने अंदर की शांति को तलाशे। शांत रहे। शाम को आपके किसी दोस्त को आपके मदद की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए तैयार रहें। 

तुला- आज सरकारी कामकाज से जुड़े कार्यों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समझ लीजिए कि इन मौकों पर आपके धैर्य की एक तरह से परीक्षा होगी। वैसे दिन अच्छा गुजरेगा। 

वृश्चिक- आज कोई रचनात्मक विचार या सोच आपके रोजमर्र के काम में नई जान डाल सकता है। आप उत्साहित होंगे और जोश से भरपूर होंगे लेकिन काम के मामले में आप धैर्य और सोच-विचार कर फैसला करेंगे। दिन अच्छा गुजरेगा। 

धनु- आज आप अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई अहम और बड़ा फैसला ले सकते हैं। याद रखिए, जल्दबाजी से काम गड़बड़ होते हैं। इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छे से उस बारे में सोच-विचार करें।

मकर- आप बड़े दिल वाले इंसान हैं और दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इसलिए लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। सावधान रहें। अगर आप थोड़े सतर्क रहे तो दूसरे लोग आपका फायदा नहीं उठा सकेंगे। शाम तक आप और उर्जावान महसूस करेंगे और सभी नकारात्मक बातें पीछे छूट जाएंगी। शाम अच्छी गुजरेगी।  

कुंभ- आज आप अपनी योजना पर ध्यानपूर्वक काम करेंगे। जाहिर है, इसका फायदा मिलेगा और आप आगे बढ़ेंगे। 

मीन- आज काम के लिहाज से आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। आपको मनचाहा नतीजा मिलेगा। अपनी उर्जा बरकरार रखिए, दिन तनावमुक्त रहेगा।

टॅग्स :राशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स