लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मेष राशि वालों पर बनी रहेगी मां लक्ष्मीजी की कृपा, पढ़ें 1 अक्टूबर का राशिफल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 1, 2019 06:00 IST

आज मकर राशि वालों की व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह राशि वाले लोग आज के दिन शरीर में ताजगी और चित्त की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। धनु राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा।

मेषआज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। कुटुंब और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का प्रेम प्राप्त कर सकेंगे। विचारों में उग्रता और आधिपत्य की भावना बढ़ेगी। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा। समाधानकारी व्यवहार अपनाने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है।

वृषभशारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने कार्य निर्धारित रूप से आयोजनपूर्वक पूरा कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य स्थान पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे।

मिथुननए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चर्चा, वाद- विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है।    कर्कआप में आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता रहेगी। छाती में दर्द या अन्य कोई कारण से तकलीफ होगा। अनिद्रा सताएगी । सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। धन खर्च होगा। जलाशय के पास न जाना हितकर है।

सिंहआज के दिन आप शरीर में ताजगी और चित्त की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता अनुभव करेंगे। मित्रों एवं स्वजनों के साथ लघु पर्यटन या प्रवास होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है। नए कार्य या योजना स्वीकार करने के लिए अनुकूल दिन है। संगीतकथा के प्रति विशेष रुचि रहेगी।

कन्यापरिवार में सुख- शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएँगे। आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। प्रवास की संभावना है। मिष्टान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। परंतु वादविवाद की चर्चा में उग्र व्यवहार न रखें।

तुलाआज आपकी रचनात्मक शक्तियाँ प्रकट होंगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियाँ करेंगे। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौजशौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सानिध्य, रोमांचक और आनंददायक रहेगा।

वृश्चिकआज दिन के समय आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे पैसे खर्छ करेंगे। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान होंगे। असंयमित वाणी या व्यवहार झगड़े- झंझट का कारण बन सकता है। कुटुंबीजनों और स्नेहियों के साथ अनबन रहेगी।

धनुआज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ का मिलन यादगार रहेगा। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। मित्रों के सुंदर पर्यटन का आयोजन होगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति से संतुष्ट होंगे।

मकरव्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारी खुश होने से पदोन्नति के संयोग खड़े होंगे। सरकार, मित्र तथा सम्बंधियों से लाभ होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद अनुभव होगा। संतान की प्रगति आपमें संतोष की भावना का एहसास कराएगी।

कुंभशारीरिक से रुप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें। आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा। मौज-शौक तथा घूमने- फिरने के पीछे धन खर्च होगा। संतान के सम्बंध में चिंता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में न उतरें। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीनमानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सर्दी, सांस की तकलीफ, खाँसी और पेट दर्द जोर पकड़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। जलाशय से दूर रहने में सुरक्षा है। विरासत सम्बंधी लाभ होंगे। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक विचार आपके कष्ट को कम करेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं