आज का राशिफल: मेष राशि वालों पर बनी रहेगी मां लक्ष्मीजी की कृपा, पढ़ें 1 अक्टूबर का राशिफल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 1, 2019 06:00 IST2019-10-01T06:00:10+5:302019-10-01T06:00:10+5:30

आज मकर राशि वालों की व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी।

Todays horoscope aaj ka rashifal 1 october 2019 rashifal today astrology in hindi zodiac sign | आज का राशिफल: मेष राशि वालों पर बनी रहेगी मां लक्ष्मीजी की कृपा, पढ़ें 1 अक्टूबर का राशिफल

आज का राशिफल: मेष राशि वालों पर बनी रहेगी मां लक्ष्मीजी की कृपा, पढ़ें 1 अक्टूबर का राशिफल

Highlightsसिंह राशि वाले लोग आज के दिन शरीर में ताजगी और चित्त की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। धनु राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा।

मेष
आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। कुटुंब और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का प्रेम प्राप्त कर सकेंगे। विचारों में उग्रता और आधिपत्य की भावना बढ़ेगी। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा। समाधानकारी व्यवहार अपनाने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है।

वृषभ
शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने कार्य निर्धारित रूप से आयोजनपूर्वक पूरा कर सकेंगे। बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य स्थान पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे।

मिथुन
नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चर्चा, वाद- विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है।
    
कर्क
आप में आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता रहेगी। छाती में दर्द या अन्य कोई कारण से तकलीफ होगा। अनिद्रा सताएगी । सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें। धन खर्च होगा। जलाशय के पास न जाना हितकर है।

सिंह
आज के दिन आप शरीर में ताजगी और चित्त की प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता अनुभव करेंगे। मित्रों एवं स्वजनों के साथ लघु पर्यटन या प्रवास होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है। नए कार्य या योजना स्वीकार करने के लिए अनुकूल दिन है। संगीतकथा के प्रति विशेष रुचि रहेगी।

कन्या
परिवार में सुख- शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद आज के दिन को खुशहाल बनाएँगे। आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। प्रवास की संभावना है। मिष्टान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। परंतु वादविवाद की चर्चा में उग्र व्यवहार न रखें।

तुला
आज आपकी रचनात्मक शक्तियाँ प्रकट होंगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियाँ करेंगे। वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे। अलंकार, वस्त्र, मौजशौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सानिध्य, रोमांचक और आनंददायक रहेगा।

वृश्चिक
आज दिन के समय आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे पैसे खर्छ करेंगे। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान होंगे। असंयमित वाणी या व्यवहार झगड़े- झंझट का कारण बन सकता है। कुटुंबीजनों और स्नेहियों के साथ अनबन रहेगी।

धनु
आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ का मिलन यादगार रहेगा। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। मित्रों के सुंदर पर्यटन का आयोजन होगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति से संतुष्ट होंगे।

मकर
व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारी खुश होने से पदोन्नति के संयोग खड़े होंगे। सरकार, मित्र तथा सम्बंधियों से लाभ होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद अनुभव होगा। संतान की प्रगति आपमें संतोष की भावना का एहसास कराएगी।

कुंभ
शारीरिक से रुप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें। आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा। मौज-शौक तथा घूमने- फिरने के पीछे धन खर्च होगा। संतान के सम्बंध में चिंता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में न उतरें। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन
मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सर्दी, सांस की तकलीफ, खाँसी और पेट दर्द जोर पकड़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। जलाशय से दूर रहने में सुरक्षा है। विरासत सम्बंधी लाभ होंगे। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक विचार आपके कष्ट को कम करेंगे।

Web Title: Todays horoscope aaj ka rashifal 1 october 2019 rashifal today astrology in hindi zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे