लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: आज मेष, मकर समेत ये 5 राशिवाले होने वाले हैं मालामाल, लग सकती है बंपर लॉटरी

By रुस्तम राणा | Updated: September 15, 2024 05:28 IST

Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।     

मेष दैनिक राशिफल: आज आर्थिक क्षेत्र में लाभ से इनकार नहीं किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। किंतु यथार्थ पर ध्यान देना होगा। ख्याली पुलाव पकाने से आपको ही नुकसान होगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज काम की अधिकता के चलते घरवालों को कम समय दे पाएंगे। नई नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार क्षेत्र में लाभ के अच्छे योग बनेंगे। कोई रुकी हुई योजना पुन: शुरू हो सकती है। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज सरकारी कामकाज एकबार फिर से रुक सकता है। परिजनों में किसी से नोकझोंक हो सकती है। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग प्रदान होगा। भाग्य का साथ पाकर कई काम सफल होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल: आज घर के कामों में अधिक व्यस्त नजर आ सकते हैं। अपनी संवाद शैली से लोगों का दिल जीतेंगे। आपको अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त होंगे। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा।  

सिंह दैनिक राशिफल: आज किसी काम को निकलवाने के लिए राजनीतिक पहुंच का सहारा लेना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य बीतेगा। आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। ऐसे लोगों से मुलाकात करेंगे जो आपको भविष्य में काम आएंगे। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे समाज में आपकी छवि धूमिल हो। निजी जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आपको शत्रुओं से चुनौती मिल सकती है। हालांकि मित्रों के सहयोग से सारी चुनौतियां दूर होंगी।  

तुला दैनिक राशिफल: आज संतान से किसी प्रकार की खुशी मिल सकती है। परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। प्रेम जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। लेकिन आपको अपनी किसी गलती का पछतावा हो सकता है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। दोनों एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आप किसी मुद्दे पर भावुक हो सकते हैं। लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू करना होगा।  

धनु दैनिक राशिफल: आज निजी जीवन में संतुष्टि का अनुभव कर सकते हैं। किसी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके विचारों में गहराई दिखेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी अपने ज्ञान में वृद्धि करेंगे। 

मकर दैनिक राशिफल: आज धन बचत को लेकर कठिनाइयों का अनुभव कर सकते हैं। अपनी संवाद शैली से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके घर में खुशनुमा माहौल दिखाई देगा। घर में बच्चों के प्रति अधिक प्रेम उमड़ सकता है। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज मन एक जगह नहीं टिकेगा। आपके मनमुताबिक चीजें नहीं घटने से निराशा होगी। घर में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सोशल मीडिया पर नई-नई चीजें सर्च कर सकते हैं। 

मीन दैनिक राशिफल: आज धन निवेश सावधानी से करें अन्यथा आपको नुकसान होने की प्रबल संभावना रहेगी। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आप आलस्य का अनुभव करेंगे, जिससे कि आप अपने कार्य में पिछड़ जाएंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स