लाइव न्यूज़ :

Ramadan 2019: 11 मई पांचवें रोजे की इफ्तारी और 12 मई छठे रोजे की सहरी का सही समय जानें

By गुलनीत कौर | Updated: May 11, 2019 17:33 IST

रमजान 2019 (Ramadan 2019 Time Table): दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, इंदौर, हैदराबाद, भोपाल, जयपुर में इफ्तारी और सहरी का पूरा टाइम-टेबल यहां देखें.

Open in App

भारत में रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। आज यानी 11 मई को रमजान महीने का पांचवां रोजा है। मुस्लिम लोग अगले एक महीने तक रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करेंगे। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना होता है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं और इस महीने की गई इबादत का सवाब 70 गुणा बढ़कर मिलता है। उलेमा बताते हैं कि रमजान के महीने में जो शख्स एक नेकी करता है अल्लाह उसको 70 नेकियों का सवाब देते हैं। इसी तरह जो शख्स एक रुपये की जकात करता है उसे 70 रुपये के बराबर सवाब मिलता है। 

सहरी क्या है (What is Suhur or Sehri)

रमजान के पाक महीने में मुस्लिमों द्वारा रोजा रखने से पहले सुबह जल्दी खाने वाले भोजन को सहरी कहा जाता है। इस खाने को फज्र की नमाज से पहले खाया जाता है। इसके बाद रोजा रखने की दुआ पढ़कर रोजा रखा जाता है।

सहरी यानी रोजा रखने की दुआ या रोजा रखने की नीयत (Roza Rakhne Ki Dua - Dua Of Sehri in Hindi)

रोजेदारों को रोजा रखने के लिए रोजा रखें के दुआ पढ़नी होती है। सहरी करने के बाद ये दुआ पढ़ते हैं। दुआ इस प्रकार है- 'व वे सोमे गदिन नवैतो मिन शहरे रमजान' अर्थात् मैंने माह रमजान के कल के रोजे की नियत की। रोजा रखने की दुआ को मुंह से पढ़ना बेहतर माना गया है लेकिन कोई रोजा रखने के लिए 'आज मैं रोजा रखूंगा या कल मैं रोजा रखूंगा' कहकर भी रोजा रख सकता है।

इफ्तार क्या है (Whats is Iftar)

मुस्लिमों द्वारा रमजान के दिनों रोजा खोलने के लिए खाया जाने वाला भोजन इफ्तार कहलाता है। यह रोजेदारों का दिन का दूसरा भोजन होता है, जिसे मगरिब की नमाज से पहले खाया जाता है। 

इफ्तार यानी रोजा खोलने की दुआ या रोजा खोलने की नीयत (Roza Kholne Ki Dua - Dua Of Iftar in Hindi)

इस दुआ को इफ्तार के समय रोजा खोलने से पहले पढ़ा जाता है और इसके बाद ही कुछ खाया जाता है। दुआ इस प्रकार है- 'अल्लाहुम्म लका सुम्तो व अला रिज़क़िका अफतरतो' 

11 मई, 2019 को पांचवें रोजे की इफ्तारी का समय और 12 मई, 2019 छठे रोजे की सहरी का समय:

1) भोपालइफ्तार- 06:52 pmसहरी- 04:33 am
2) दिल्लीइफ्तार- 07:02 pmसहरी- 04:21 am
3) लखनऊइफ्तारी- 06:44 pmसहरी- 04:11 am
4) मुंबईइफ्तारी- 07:04 pmसहरी- 05:00 am
5) हैदराबादइफ्तारी- 07:02 pmसहरी- 04:35 am
6) जयपुरइफ्तारी- 07:05 pmसहरी- 04:16 am
7) कोलकाता इफ्तारी- 06:08 pmसहरी- 03:51 am

 

टॅग्स :रमजानइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल