गुरुवार है भगवान विष्णु को समर्पित दिन, जानिए- क्या करें और क्या न करें भक्त?

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 2, 2019 07:09 IST2019-05-02T07:09:56+5:302019-05-02T07:09:56+5:30

बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है। यह दिन विशेष महत्व रखता है इसलिए इन बातों को ध्यान रखने की जरूरत होती है।  

Thursday pooja vidhi bhagwan Vishnu lakshmi mata puja | गुरुवार है भगवान विष्णु को समर्पित दिन, जानिए- क्या करें और क्या न करें भक्त?

Demo Pic

अगर आप भगवान विष्णु को समर्पित दिन गुरुवार को पूजा-अर्चना करते हैं तो आपके घर में सुख-समृध्दि भरपूर रहती है। इस दिन भगवान बृहस्पति का पूजन किया जाता है, जिससे न केवल खुशियां अपार रहती हैं बल्कि वैवाहिक जीवन में कोई समस्या नहीं आती है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है। यह दिन विशेष महत्व रखता है इसलिए इन बातों को ध्यान रखने की जरूरत होती है।  

1- गुरुवार के दिन भक्तजनों को केले के वृक्ष पर जल अर्पित करना चाहिए। ध्यान रखें की जिस पात्र में जल लेकर भागवान को अर्पित करने जा रहे हैं वह शुद्ध हो। अगर पात्र तांबे का है तो अतिशुभ माना जाता है। 

2-भगवान विष्णु को जल अर्पित करने के बाद शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। 

3- दीपक जलाने के बाद गुरु के 108 नामों का उच्चारण करना चाहिए। 

4- अगर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के भोग की बात करें तो केले का फल ज्यादा शुभ माना गया है। इसका भोग लगाने से घर में सुख- समृद्धि आती है।

5- गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनना पुनीत माना गया है और अगर हो सके तो इस दिन भोजन भी पीली चीजों का चाहिए। 

6- ऐसा माना गया है कि गुरुवार के दिन अगर महिलाएं अपने बाल धोती हैं तो घर में दरिद्रता बढ़ती है। ऐसे में महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए। 

7- इसके अलावा महिला और पुरुषों को इस दिन नाखून भी नहीं काटने चाहिए। अगर ऐसा करते हैं तो घर में दरिद्रता निवास करती है।

Web Title: Thursday pooja vidhi bhagwan Vishnu lakshmi mata puja

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे