इन 4 राशि वालों को आता है बहुत गुस्सा, बात-बात पर चढ़ जाता है इनका पारा!
By मेघना वर्मा | Updated: April 28, 2020 09:14 IST2020-04-28T09:14:33+5:302020-04-28T09:14:33+5:30
बहुत से लोगों का गुस्सा बहुत खराब भी होता है। जिसमें वो अपना ही नुकसान कर बैठते हैं।

इन 4 राशि वालों को आता है बहुत गुस्सा, बात-बात पर चढ़ जाता है इनका पारा!
गुस्सा एक इमोशन है जो अगर ज्यादा बढ़ जाए तो रिश्ते को भी खत्म कर देता है। बहुत से लोग अपने गुस्से पर कंट्रोल कर लेते हैं मगर कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाते और उनका गुस्सा फूट जाता है।
बहुत से लोगों का गुस्सा बहुत खराब भी होता है। जिसमें वो अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। आपके गुस्से का कारण आपका नेचर होता है। एंगर मैनेजमेंट मुश्किल जरूर होता है मगर आप चाहें तो अपने गुस्से पर कंट्रोल कर सकते हैं। गुस्सा आना बहुत हद तक आपके ग्रह और नक्षत्रों पर भी निर्भर करता है।
आपके राशिफल के हिसाब से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपका व्यक्तित्व गुस्से वाला है या नहीं-
1. मेष
मेष राशि, 12 राशियों में से सबसे पहली राशि मानी जाती है। इस राशि के लोगों को टेम्पर ईश्यू होता है। मेष राशि वालों के अंदर धैर्य की कमी होती है। ये अपने किसी भी तरह के क्रिटिसिजम को बर्दाश्त नहीं कर सकते और यहीं से शुरूआत होती है इनके गुस्से की।
2. सिंह
सिंह राशि वाले लोग हर बार लोगों का अटेंशन चाहते हैं। इस राशि के लोग भी हॉच-हेडेड होते हैं। सिंह राशि वाले हर समय खुद को ऊपर और ऊपर देखना चाहते हैं। इनका नेचर बॉसी होता है इसलिए भी इन्हें गुस्सा बहुत आता है।
3. कर्क
कर्क राशि वाले लोग स्थिर होते हैं। इनको गुस्सा कम आता है मगर जब गुस्सा आता है तो इन्हें सही-गलत कुछ नहीं दिखता। इस राशि के लोग कभी कुछ भी गलत होता नहीं देख सकते।
4. कन्या
इस राशि के लोग भी शॉर्ट-टेम्पर होते हैं। इस राशि के लोगों का मूड समझना मुश्किल होता है। इनके आस-पास के लोग भी इस चीज को समझने में चूक जाते हैं कि कन्या राशि वालों का मूड कब बदल जाए।

