लाइव न्यूज़ :

भगवान श्री महाकाल की धूमधाम से निकली दूसरी सवारी, पालकी में दिये भक्तों को दर्शन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 7, 2018 09:32 IST

सवारी के साथ पर्याप्त संख्या में घुड़सवार, पुलिस बल, नगर सैनिक, विशेष सशस्त्र बल की टुकडियां तथा पुलिस बैंड तथा भजन मंडलिया भी शामिल थी।

Open in App

भगवान श्री महाकालेश्वर की दूसरी सवारी सेामवार अपरांन्ह श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर से धूमधाम से निकाली गयी। सवारी निकालने के पूर्व सभा मंडप में पालकी पूजन कलेक्टर मनीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने केन्द्रीय सिहस्थ समिति के अध्यक्ष श्री माखन सिंह, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, प्रशासक अभिषेक दुवे की उपस्थिति में किया। पूजन के उपरान्त बाबा श्री महाकालेष्वर श्री चन्द्रमौलेश्वर के स्वरूप में चांदी की पालकी में एवं श्री मनमहेश स्वरूप में  हाथी पर विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। पालकी को कलेक्टर एवं एसपी के साथ ही अतिथियों ने कांधा देकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।

जैसे ही पालकी मंदिर द्वार पहुची, सशस्त्र पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ आनर दिया गया, जय श्री महाकाल के जयकारे से वातावरण शिवमय हो गया। पालकी जैसे-जैसे आगे बढती गयी कडाबीन के धमाकों से राजा श्री महाकाल के भ्रमण पर निकलने की सूचना मार्ग में खडे श्रद्धालुओं को दी जा रही थी। सवारी अपने निर्धारित मार्ग श्री महाकाल रोड, गुदरी चैराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी, होते हुए रामघाट पहुची। यहाँ पर श्री मनमहेश व चन्द्रमौलेश्वर भगवान एवं माँ क्षिप्रा का पूजन किया गया। पूजन के बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार पर निकाली गई

सवारी के साथ पर्याप्त संख्या में घुड़सवार, पुलिस बल, नगर सैनिक, विशेष सशस्त्र बल की टुकडियां तथा पुलिस बैंड तथा भजन मंडलिया भी शामिल थी। सवारी मार्ग में पुलिस एवं प्रषासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्थाए  की गयी है। सम्पूर्ण सवारी मार्ग पर कलेक्टर श्री मनीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सचिन अतुलकर लगातार साथ चलकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे थे। तीसरी सवारी में शिव ताण्डव की प्रतिमा शामिल होगी13 अगस्त को तीसरी सवारी निकाली जायेगी। तीसरी सवारी में श्री चन्द्रमौलेश्वर पालकी में श्री महमहेश हाथी के अतिरिक्त श्री शिव ताण्डव की प्रतिमा गरूड पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेगे।

(रिपोर्ट- ब्रीजेश परमार)

टॅग्स :पूजा पाठभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल