लाइव न्यूज़ :

साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण 26 को, कंगन के आकार का दिखेगा

By बृजेश परमार | Updated: December 8, 2019 00:23 IST

भारत में पूर्ण सूर्यग्रहण कन्नूर,ओजीकोट ,मदूरै,मंगलौर, त्रिचुर में दिखेगा। केरल के चेरूपठूर में सबसे अच्छा दिखाई देगा।सूर्य ग्रहण का प्रारंभ उज्जैन में प्रात: 8:09:03 बजे होगा।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2019 के अंत में वर्ष का आखरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को रहेगा। इसके बाद वर्ष 2020 में विभिन्न ग्रहण आएंगे।

वर्ष 2019 के अंत में वर्ष का आखरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को रहेगा। इसके बाद वर्ष 2020 में विभिन्न ग्रहण आएंगे।ग्रहण का प्रारंभ सऊदी अरेबिया से 250 किलोमीटर उत्तर पूर्व से होगा।इसका अंत प्रशांत महासागर के पश्चिम भाग में गुआम द्वीप में होगा।

शासकीय जीवाजी वेधशाला अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गुप्त के अनुसार यह कणिका या बलियाकार सूर्यग्रहण रहेगा।इसमें 96.9 प्रतिशत सूर्य ढ़क जाएगा।पूर्ण सूर्यग्रहण की स्थिति में कंगन के आकार का दिखेगा।भारत में पूर्ण सूर्यग्रहण कन्नूर,ओजीकोट ,मदूरै,मंगलौर, त्रिचुर में दिखेगा। केरल के चेरूपठूर में सबसे अच्छा दिखाई देगा।सूर्य ग्रहण का प्रारंभ उज्जैन में प्रात: 8:09:03 बजे होगा। इसका मध्य प्रात: 9:26:06 बजे रहेगा।ग्रहण का मोक्ष पूर्वान्ह 10:58:07 बजे होगा।उज्जैन में ग्रहण के दौरान सूर्य 61.5 प्रतिशत ढकेगा।

विश्व के मान से ग्रहण का प्रारंभ प्रात:8 बजे होगा। मध्य 10:47:07 बजे रहेगा। मोक्ष दोपहर 1:35:6 बजे होगा।ग्रहण को लेकर जागरूकता के लिए शासकीय जीवाजी वेधशाला की और से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।इसके साथ ही प्रत्येक शिक्षण संस्था को एक – एक सोलर फिल्टर चश्मा नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध करवाया जा रहा है।अच्छा परिणाम देने वाले उज्जैन के 21 स्कूलों के बच्चों को 22 दिसंबर को वेधशाला में बुलाकर ग्रहण के बारे में अधिक से अधिक जानकारी कार्यशाला में दी जाएगी।

प्रत्येक स्कूल को एक – एक सोलर चश्मा दिया जाएगा। ज्योतिष पं. रोहित शुक्ला के अनुसार 26 दिसंबर को लगने वाला ग्रहण खंडग्रास होगा, जो कि 2 घंटे 49 मिनट का होगा। ग्रहण के दौरान मंदिरों में होने वाले पूजा, आरती आदि अनुष्ठान नहीं किए जाएंगे। ग्रहण समाप्त होने के बाद लोग परंपरानुसार स्नान करेंगे और भगवान को भी स्नान कराने के बाद पूजापाठ कर्म करेंगे। पौष मास के कृष्ण पक्ष को 26 दिसंबर के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है जो कि गुरुवार के दिन होगा व इस दिन चंद्रमा धनु राशि में होंगे। ग्रहण मूल नक्षत्र में लगेगा।

सूर्य ग्रहण का स्पर्श सुबह 8.09 पर होगा। सुबह 10.58 बजे तक रहेगा। इस तरह ग्रहण का संपूर्ण पर्व काल 2 घंटे 49 मिनट का होगा। हालांकि ग्रहण का सूतक 26 दिसंबर बुधवार की रात 8 बजे से ही प्रारंभ हो जाएगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद