अमेरिका में गुरु पूर्णिमा पर दस हजार लोगों ने एक साथ किया श्रीमद्भागवत गीता का पाठ
By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 4, 2023 07:07 IST2023-07-04T06:47:12+5:302023-07-04T07:07:40+5:30
अमेरिका के टेक्सास प्रांत में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक साथ 10 हजार लोगों ने श्री कृष्ण के पावन कर्म उपदेश गीता का एक स्वर में का पाठ किया।

अमेरिका में गुरु पूर्णिमा पर दस हजार लोगों ने एक साथ किया श्रीमद्भागवत गीता का पाठ
वॉशिंगटन: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अमेरिका के टेक्सास प्रांत में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में लगभग दस हजार भक्तों ने एक साथ श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया। खबरों के मुताबिक आधुनिकता के पूरोधा कहे जाने वाले पश्चिम के सबसे विकसित देश अमेरिका में इस तरह का यह पहला आयोजन है, जिसमें एक साथ 10 हजार लोग शामिल हुए और श्री कृष्ण के पावन कर्म उपदेश गीता का एक स्वर में का पाठ किया।
In a remarkable event on Guru Purnima, ten thousand people gathered at Allen East Center in Texas, USA, to recite the Bhagavad Gita together.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 3, 2023
This grand scale Bhagavad Gita Parayan Yagya marked the first of its kind in America, organised by Yoga Sangeeta Trust America and SGS… pic.twitter.com/mgwWUblOFQ
खबरों के अनुसार एलन ईस्ट सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में गीता पाठ के वक्त मंच पर लगी बड़ी सी स्कीन पर महाभारत का वह दृश्य दिखाया गया, जिसमें भगवान कृष्ण कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में अर्जुन को अपने विराट स्वरूप का दर्शन देते हैं और कर्म सिद्धांत का ज्ञान देते हैं।
जानकारी के अनुसार अमेरिका में इस भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन योग संगीता ट्रस्ट अमेरिका और एसजीएस गीता फाउंडेशन द्वारा किया गया था। जिसमें गीता पाठ के लिए बड़ी संख्या में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ शामिल हुए। इसके साथ ही महिलाओं ने भी इस गीता पाठ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम आयोजन के संबंध में एसजीएस गीता फाउंडेशन ने बताया कि अमेरिका में आयोजित हुआ गीता पारायण यज्ञ का पहला आयोजन था।