लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2024: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को, इन 5 राशियों पर टूटेगा का मुसीबतों का पहाड़

By रुस्तम राणा | Updated: September 24, 2024 14:36 IST

Surya Grahan 2024 Date and Timing : साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार को लगेगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण रात 9:13 बजे शुरू होगा और 3 अक्टूबर को सुबह 3:17 बजे खत्म होगा।

Open in App

Surya Grahan 2024 Rashifal : यूं तो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। किंतु धार्मिक दृष्टि से यह एक अशुभ समयाविधि होती है। जबकि ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण राहु-केतु के प्रभाव लगते हैं। साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार को लगेगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण रात 9:13 बजे शुरू होगा और 3 अक्टूबर को सुबह 3:17 बजे खत्म होगा। यह सूर्यग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगेगा जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों में शुभ अशुभ रूप से पड़ेगा। सर्व पितृ अमावस्या के दिन लगने वाले सूर्यग्रहण का बुरा असर 5 राशियों पर पड़ने जा रहा है, ये राशियां इस प्रकार हैं - 

मेष राशि

ग्रहण के दौरान परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होंगी। प्रेम जीवन में अलगाव की स्थिति आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने तनाव और गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अन्यथा नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। शेयर बाज़ार में  निवेश न करें। 

मिथुन राशि 

इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता हैखानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपकी शादी में तनाव हो सकता है। दूसरे लोगों की सलाह के आधार पर बड़ा निवेश न करें, आपको नुकसान हो सकता है।  अपने क्रोध और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि 

व्यापार से जुड़े हैं जातकों को सूर्य ग्रहण के दिन सावधान रहना होगा। इस अवधि में आप किसी भी मामले में ऋण लेकर काम न करें आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती हैआपके आत्मविश्वास और मनोबल कमजोर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अनावश्यक खर्च पर रोक लगानी होगी। 

सिंह राशि 

आपके वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ता है। रियल एस्टेट में निवेश करने से बचना चाहिए। आर्थिक क्षेत्र में आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। कारोबार से जुड़े जातक ग्रहण काल के दौरान जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

मीन राशि 

पारिवारिक जीवन में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। परिजनों के बीच तनाव-झगड़े उत्पन्न हो सकते हैं। पैसों का लेन-देन सही ढंग से करें, किसी को कर्ज न दें। व्यवसायी वर्ग के लोगों की आमदनी प्रभावित हो सकती है।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रसूर्य
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स