Surya Grahan 2024: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को, इन 5 राशियों पर टूटेगा का मुसीबतों का पहाड़

By रुस्तम राणा | Published: September 24, 2024 02:31 PM2024-09-24T14:31:32+5:302024-09-24T14:36:05+5:30

Surya Grahan 2024 Date and Timing : साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार को लगेगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण रात 9:13 बजे शुरू होगा और 3 अक्टूबर को सुबह 3:17 बजे खत्म होगा।

Surya Grahan 2024: The last solar eclipse of the year is on October 2, a mountain of troubles will fall on these 5 zodiac signs | Surya Grahan 2024: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को, इन 5 राशियों पर टूटेगा का मुसीबतों का पहाड़

Surya Grahan 2024: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को, इन 5 राशियों पर टूटेगा का मुसीबतों का पहाड़

Surya Grahan 2024 Rashifal : यूं तो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। किंतु धार्मिक दृष्टि से यह एक अशुभ समयाविधि होती है। जबकि ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण राहु-केतु के प्रभाव लगते हैं। साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार को लगेगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण रात 9:13 बजे शुरू होगा और 3 अक्टूबर को सुबह 3:17 बजे खत्म होगा। यह सूर्यग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगेगा जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों में शुभ अशुभ रूप से पड़ेगा। सर्व पितृ अमावस्या के दिन लगने वाले सूर्यग्रहण का बुरा असर 5 राशियों पर पड़ने जा रहा है, ये राशियां इस प्रकार हैं - 

मेष राशि

ग्रहण के दौरान परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होंगी। 
प्रेम जीवन में अलगाव की स्थिति आ सकती है। 
नौकरीपेशा जातकों को अपने तनाव और गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। 
अन्यथा नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। 
शेयर बाज़ार में  निवेश न करें। 

मिथुन राशि 

इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है
खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 
आपकी शादी में तनाव हो सकता है। 
दूसरे लोगों की सलाह के आधार पर बड़ा निवेश न करें, आपको नुकसान हो सकता है।  
अपने क्रोध और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि 

व्यापार से जुड़े हैं जातकों को सूर्य ग्रहण के दिन सावधान रहना होगा। 
इस अवधि में आप किसी भी मामले में ऋण लेकर काम न करें आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। 
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है
आपके आत्मविश्वास और मनोबल कमजोर पड़ सकता है। 
नौकरीपेशा लोगों को अनावश्यक खर्च पर रोक लगानी होगी। 

सिंह राशि 

आपके वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। 
मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ता है। 
रियल एस्टेट में निवेश करने से बचना चाहिए। 
आर्थिक क्षेत्र में आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। 
कारोबार से जुड़े जातक ग्रहण काल के दौरान जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

मीन राशि 

पारिवारिक जीवन में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। 
परिजनों के बीच तनाव-झगड़े उत्पन्न हो सकते हैं। 
पैसों का लेन-देन सही ढंग से करें, किसी को कर्ज न दें। 
व्यवसायी वर्ग के लोगों की आमदनी प्रभावित हो सकती है।

Web Title: Surya Grahan 2024: The last solar eclipse of the year is on October 2, a mountain of troubles will fall on these 5 zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे