लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2024: ठीक 12 दिन बाद लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें तिथि, समय, प्रभाव और सूतक काल

By रुस्तम राणा | Updated: September 19, 2024 15:43 IST

Surya Grahan 2024 date and timing: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या के दिन यानी 2 अक्तूबर 2024 को लगेगा। भारतीय मानक समय के अनुसार, ग्रहण 2 अक्तूबर को रात 9 बजकर 13 बजे शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 17 मिनट (03 अक्टूबर) तक रहेगा।

Open in App

Surya Grahan 2024: इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण अगले माह  लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को चैत्र अमावस्या के दिन लगा था। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण काल को एक अशुभ समयाविधि के रूप में जाना जाता है, जिसका प्रभाव शुभ-अशुभ रूप से देश-दुनिया पर पड़ता है। आइए जानते हैं साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की तारीख, समय और प्रभाव के बारे में।

कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2024: तारीख और समय 

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या के दिन यानी 2 अक्तूबर 2024 को लगेगा। भारतीय मानक समय के अनुसार, ग्रहण 2 अक्तूबर को रात 9 बजकर 13 बजे शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 17 मिनट (03 अक्टूबर) तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगी। 

कहां दिखाई देगा ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण ब्राजील, आर्कटिक, कूक आईलैंड, फिजी, चिली, पेरू, आर्कटिक, होनेलूलू, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स, बेका आईलैंड, न्यूजीलैंड, मैक्सिको आदि जगहों पर दिखाई देगा। 

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें

सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। चूंकि सूतक काल को अशुभ माना जाता है इसलिए पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और शुभ कार्य जैसे कार्यों से परहेज किया जाता है। इस दौरान मंदिर बंद रहते हैं और खाना पकाने या खाने से भी परहेज किया जाता है। ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप किया जाता है और ग्रहण समाप्त होने के बाद लोग गंगा जल से स्नान करते हैं और दान-पुण्य करते हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर को गंगा जल से शुद्ध किया जाता है।

ग्रहण के दौरान क्या न करें

ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ करने से बचें। ग्रहण के दौरान न तो खाना पकाएं और न ही कुछ खाएं। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए और बाहर जाने से बचना चाहिए। ग्रहण के दौरान तुलसी या अन्य पौधों को न छुएं।

ग्रहण के दौरान क्या करें

ग्रहण शुरू होने से पहले सूतक काल के प्रभाव को कम करने के लिए खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें। ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देवी-देवताओं के नाम याद रखें। ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए मंत्रों का जाप करें। जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें। 

टॅग्स :सूर्य ग्रहणसूर्यज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स