लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2022: कल शनिश्चरी अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव

By रुस्तम राणा | Updated: April 29, 2022 15:14 IST

ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण एक अशुभ समयावधि होती है। ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रह पीड़ित होकर दुर्बल अवस्था हो जाता है, जिसके फल शुभ-अशुभ दोनों रूप में हो सकते हैं।

Open in App

साल का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख मास की शनिश्चरी अमावस्या (30 अप्रैल 2022) पर मेष राशि में लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण रात्रि 12 बजकर 15 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो सुबह 4 बजकर 07 मिनट पूरा होगा। लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है कि ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को एक अशुभ समयावधि के रूप में देखा जाता है। ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रह पीड़ित होकर दुर्बल अवस्था में होता है, जिसके फल शुभ-अशुभ दोनों रूप में हो सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव - 

मेष राशि- सूर्य ग्रहण के दौरान आपको मानसिक चिंता रह सकती है। इस अवधि में आप कुछ तनाव दिखाई देंगे। किसी प्रकार की परेशानी से धन और समय दोनों ही खर्च होगा। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि- सूर्य ग्रहण के दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत होगी। आप मानसिक रूप से उदास और भ्रमित महसूस रहेंगे। आपकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो आपको परेशान कर सकती है। 

मिथुन राशि- आपके लिए यह ग्रहण लाभदायक है। नौकरी और व्यापार करने वाले दोनों लोगों को तरक्की और लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं,उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

कर्क राशि-  सूर्य ग्रहण आपके लिए शुभ है। समाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगा। जमीन या मकान खरीद के मामलें में लाभ होगा। घर-परिवार के लोगों में सुख-समृद्धी में वृद्धी होगी।

सिंह राशि- सूर्य ग्रहण के दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में इच्छा के विरुद्ध स्थानांतरण हो सकता है। मन अध्यात्म से ऊचट सकता है। पिता से अकारण वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में इस दौरान सतर्क रहें।

कन्या राशि- सूर्य ग्रहण के प्रभाव से कन्या राशि के जातको को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आपको व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपके लाभ के नुकसान में बदलने की संभावना हो सकती है।

तुला राशि- सूर्य ग्रहण आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस राशि के जातकों को व्यापार और धन निवेश में लाभ की संभावना है। नौकरी में भी पदोन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी लाभदायक है। विवादों का निपटारा होगा, परिवार के लोगों का साथ मिलेगा और पारिवारिक सदस्यों की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा।

धनु राशि- साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आपके लिए अशुभ कर रहा है। ग्रहण के दौरान आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से अकारण वाद-विवाद हो सकता है, संतान की ओर से तनाव बना रहेगा।

मकर राशि- इस राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला है। ग्रहण का प्रभाव जमीन और जायदाद के विवादों का समाधान होने की संभावना है। इसके साथ ही धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति होने के भी पूरे संयोग हैं।

कुंभ राशि- इस राशि के जातकों को व्यावसाय और कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों और साथियों का भी सहयोग मिलेगा। नये कार्य शुरू करने और उसमें सफलता मिलने के पूरे संयोग हैं।

मीन राशि- सूर्य ग्रहण के दौरान आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद में न पडें अन्यथा, झगड़ा हो सकता है। ग्रहण के दौरान अपनी सेहत का भी बराबर ध्यान रखें।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स