लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2021 Effects: 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण इन 4 राशियों पर डालेगा बुरा प्रभाव, हो जाएं सावधान!

By रुस्तम राणा | Updated: November 25, 2021 14:15 IST

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर वृश्चिक राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और पाप ग्रह केतु विराजमान होंगे।

Open in App

दिसंबर माह में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण माह की शुरूआत में लगेगा, जो इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, जो उपछाया रूप में लगेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगा था। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को एक अशुभ समयावधिक के रूप में देखा जाता है। ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रह पीड़ित होकर दुर्बल अवस्था में होता है, जिसके फल शुभ-अशुभ दोनों रूप में हो सकते हैं।  

साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन 4 दिसंबर 2021, शनिवार के दिन लगेगा। सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो लगभग चार घंटे बाद दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पूरा होगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा, इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसलिए ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर वृश्चिक राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और पाप ग्रह केतु विराजमान होंगे। ग्रहण का इन 4 राशियों पर पड़ेगा बुरा असर - 

कर्क राशि- साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आपके लिए अशुभ कर रहा है। ग्रहण के दौरान आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से अकारण वाद-विवाद हो सकता है, संतान की ओर से तनाव बना रहेगा।

तुला राशि- सूर्य ग्रहण के दौरान आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद में न पडें अन्यथा, झगड़ा हो सकता है। ग्रहण के दौरान अपनी सेहत का भी बराबर ध्यान रखें।

वृश्चिक- सूर्य ग्रहण के दौरान आपको मानसिक चिंता रह सकती है। इस अवधि में आप कुछ तनाव दिखाई देंगे। किसी प्रकार की परेशानी से धन और समय दोनों ही खर्च होगा। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। मीन- सूर्य ग्रहण के दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में इच्छा के विरुद्ध स्थानांतरण हो सकता है। मन अध्यात्म से ऊचट सकता है। पिता से अकारण वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में इस दौरान सतर्क रहें।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य