Surya Gochar Kumbha Rashi 2026: कुंभ राशि में सूर्य के गोचर से बना चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशिवालों के लिए बढ़ी मुसीबत

By रुस्तम राणा | Updated: February 13, 2026 16:34 IST2026-02-13T16:34:22+5:302026-02-13T16:34:22+5:30

सूर्य के कुंभ राशि में गोचर से करियर, पैसों, सेहत और रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन 5 राशियों को इस एक महीने विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

Surya Gochar Kumbha Rashi 2026: The Sun's transit in Aquarius creates a Chaturgrahi Yoga, increasing trouble for these 5 zodiac signs | Surya Gochar Kumbha Rashi 2026: कुंभ राशि में सूर्य के गोचर से बना चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशिवालों के लिए बढ़ी मुसीबत

Surya Gochar Kumbha Rashi 2026: कुंभ राशि में सूर्य के गोचर से बना चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशिवालों के लिए बढ़ी मुसीबत

Surya Gochar Kumbha Rashi 2026:सूर्य ग्रह आज (13 फरवरी) मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य ग्रह कुंभ राशि में पहले से विराजमान शुक्र, राहु और बुध के साथ युति कर चतुर्ग्रही योग का निर्माण किया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह स्थिति कुछ राशियों के लिए दबाव और चुनौतियां बढ़ा सकती है। खासकर करियर, पैसों, सेहत और रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन 5 राशियों को इस एक महीने विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

कुंभ राशि

आपके जीवन में उथल-पुथल रहेगी। पिता अथवा पुत्र से बैर की स्थिति बन सकती है। नौकरी में बहुत दबाव झेलना पड़ेगा और मेहनत के बाद भी आपको मनचाही सफलता हासिल नहीं होगी। बेवज‍ह के खर्चे बढ़ने से आपके माथे पर चिंता की लकीर बन सकती है। करियर क्षेत्र में बड़ा फैसला लेने से पहले सभी पक्षों पर विचार करें।

कर्क राशि 

आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपके ऊपर इस गोचर का प्रभाव अच्छा नहीं पड़ने जा रहा है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। इस अवधि में सोच-समझकर आपको फैसले लेने की आवश्यकता होगी। हारी-बीमारी में धन जाया हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही भारी पड़ सकती है। 

मकर राशि 

गोचर के दौरान सावधान रहें। आपके जीवन में अचानक से समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपने ही घर में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। करियर में आपके अचानक से परेशानियां बढ़ सकती हैं। कार्य-व्यापार में आपको धैर्यपूर्वक फैसले लेने होंगे। 

वृश्चिक राशि 

आपको कुटुंब में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक फैसले लेने से पहले उस पर गंभीरता से विचार करना आवश्यक होगा। आपको किसी प्रकार के झूठे मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। 

सिंह राशि

यह अवधि चुनौती पूर्ण साबित हो सकती है। इस अवधि में आपकी कोई गलती आपको कानूनी पचड़े में पहुंचा सकती है। कारोबार में तनाव पूर्ण फैसले ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कड़वाहट और मनमुटाव बढ़ सकता है। किसी के भी साथ में पैसों का लेनदेन न करें और उधार देने से बचें।

Web Title: Surya Gochar Kumbha Rashi 2026: The Sun's transit in Aquarius creates a Chaturgrahi Yoga, increasing trouble for these 5 zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे