लाइव न्यूज़ :

Surya Gochar 2022 July 16: सूर्य ग्रह के कर्क राशि में गोचर से 4 राशियों का बदलेगा भाग्य

By रुस्तम राणा | Updated: July 11, 2022 16:31 IST

इस महीने सूर्य ग्रह 16 जुलाई को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। यह कर्क संक्रांति होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य एक माह एक राशि में रहता है।

Open in App

Surya Gochar 2022 July 16: सूर्य के गोचर को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य ग्रह जिस भी राशि में जाता है उसी राशि के नाम से वह संक्रांति पड़ जाती है। इस महीने सूर्य ग्रह 16 जुलाई को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। यह कर्क संक्रांति होगी। 

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य एक माह एक राशि में रहता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। जिस प्रकार प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद अपनी चाल बदलते हैं। इसे ऊर्जा, क्रोध, राजा, नेतृत्व, पिता, आत्मा, मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा, सरकारी जॉब आदि का कारक माना जाता है। सूर्य ग्रह के कर्क राशि में गोचर से 4 राशियों को शानदार परिणाम प्राप्त होंगे - 

वृष राशि: आपकी राशि से सूर्य पराक्रम (तीसरे) भाव में गोचर करेगा। इससे आपके साहस में वृद्धि होगी। आपको अनेक कार्यों में सफल परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों की मदद मिलेगी। गोचर से आपको आर्थिक फायदा होगा। नौकरी-कारोबार में अच्छा धन कमाएंगे। कुल मिलाकर कर्क संक्रांति आपके लिए शुभ साबित होगी।  

मिथुन राशि: आपकी राशि से सूर्य धन (दूसरे) भाव में प्रवेश करेगा, जिससे आपको धनलाभ होगा। यह अवधि निवेश के लिए लाभकारी रहेगी। व्यापार में उन्नति के अवसर आएंगे। संबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद बढ़ने से मानसिक चिंता बनी रह सकती है। 

कन्या राशि: सूर्य आपकी राशि ले लाभ (ग्यारहवें) भाव में आएगा। आपके लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। अलग-अलग जगहों से आपको धन प्राप्त होगा। कार्य-व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों और बॉस का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आपको कार्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। 

तुला राशि: सूर्य आपकी राशि से कर्म (दसवें) भाव में आएगा। इससे आप अपने कार्य क्षेत्र में खूब तरक्की पाएंगे। कार्य और व्यापार दोनों में आपको सफलता मिलेगी। पिता जी से रिश्ते भी मधुर बनेंगे। परिजनों के साथ तालमेल बना रहेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। 

टॅग्स :सूर्यज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य