लाइव न्यूज़ :

Sun Transit 2021: सूर्य ग्रह का तुला राशि में होगा प्रवेश, इन चार राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2021 09:13 IST

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि में आने से सूर्य कमजोर हो जाता है। ऐसे में सूर्य ग्रह के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य के इस गोचर का प्रभाव।

Open in App
ठळक मुद्देसूर्य ग्रह 17 अक्टूबर को तुला राशि में करेंगे प्रवेशमेष, वृष, मिथुन और कर्क राशि वालों को हो सकती है परेशानी

सूर्य ग्रह को सृष्टि की आत्मा कहा जाता है। यह पिता, राजा, नेतृत्व, उच्च पद, मान-सम्मान आदि का कारक है। सूर्य ग्रह अक्टूबर 17 को दोपहर 01:28 बजे कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 16 नवंबर 2021 तक इसी राशि में रहेंगे। मेष सूर्य की उच्च राशि है तो तुला में यह नीच भाव में होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि में आने से सूर्य कमजोर हो जाता है। ऐसे में सूर्य ग्रह के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। इस अवधि में चार राशियों के जातकों पर बुरा असर पड़ सकता है। ये चार राशियां इस प्रकार हैं-

मेष राशि

सूर्य के इस गोचर के प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। दोनों के बीच तालमेल की कमी दिखाई दे सकती है। अगर साझेदारी में बिजनेस करते हैं तो उसमें भी पार्टनर से बात बनती नहीं दिखेगी। वहीं कार्यक्षेत्र में भी बहुत ज्यादा अनुकूल प्रभाव नहीं पड़ता दिखाई देगा। हालांकि जॉब में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। पिता जी से भी रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

वृषभ राशि

सूर्य के इस गोचर से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सामने परेशानियां आएंगी। इस दौरान किसी संभव हो तो यात्रा न करें। इस दौरान आपको लाभ की बजाय हानि हो सकती है। सेहत भी आपकी नाजुक रह सकती है। ऐसे में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। वहीं शुत्रु भी आप पर हावी होने का पूरा प्रयास कर सकते हैं।

मिथुन राशि

सूर्य के गोचर से आपकी राह में दिक्कतें आएंगी। लव पार्टनर के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। वहीं विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर पशोपेश की स्थिति रहेगी। उच्च शिक्षा अध्ययन कर रहे छात्र किसी विषय को लेकर भ्रम की स्थिति में रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपसे गलतियां हो सकती हैं, जिससे आप अपने बॉस की बुरी नजर में आ सकते हैं।

कर्क राशि

इस गोचर काल के दौरान सूर्य कमजोर स्थिति में है। ऐसे में आपको सुखों में कमी आ सकती है। माता जी की सेहत में गिरावट रहेगी। उन्हें किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। किसी प्रॉपर्टी के चलते आपको घाटा हो सकता है। इस अवधि में आपको अपने परिजनों या फिर रिश्तेदारों से कोई बुरी खबर मिल सकती है।

टॅग्स :सूर्यज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स