लाइव न्यूज़ :

Sun Transit 2021: कल से एक माह तक इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुसीबतें, सूर्य कर रहे हैं वृश्चिक राशि में प्रवेश

By रुस्तम राणा | Updated: November 15, 2021 13:31 IST

सूर्य के वृश्चिक राशि में आने से जहां कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Open in App

  सूर्य ग्रह 16 नवंबर 2021, मंगलवार को अपनी नीच राशि तुला से मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में सूर्य देव एक माह तक (16 दिसंबर 2021 तक) विराजमान रहेंगे। सूर्य के वृश्चिक राशि में आने से जहां कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के तुला राशि में गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव -

मेष राशि

सूर्य का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा। इस समय परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होगी। संभलकर चलना होगा। यह गोचर आपको समाज में मान-सम्मान दिलवा सकता है। लेकिन जमीन-जायदाद के मामले में आपको परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

सूर्य के का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा। आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। दोनों के बीच तालमेल की कमी दिखाई दे सकती है। अगर साझेदारी में बिजनेस करते हैं तो उसमें भी पार्टनर से बात बनती नहीं दिखेगी। कार्यक्षेत्र में भी बहुत ज्यादा अनुकूल प्रभाव नहीं पड़ता दिखाई देगा।

मिथुन राशि

सूर्य का गोचर आपकी राशि से षष्टम भाव में होगा। शत्रुओं पर आप हावी होंगे। उनकी रणनितियां आपके खिलाफ़ कुछ काम नहीं आएंगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता अर्जित होगी। सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ में समय नष्ट होगा। 

कर्क राशि

यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में आपको लाभ मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन प्रेम जीवन में लव पार्टनर के साथ रिश्तों में खटास आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

सिंह राशि

सूर्य का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा। ऐसे में आपको सुखों में कमी आ सकती है। माता जी की सेहत में गिरावट रहेगी। उन्हें किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। किसी प्रॉपर्टी के चलते आपको घाटा हो सकता है। इस अवधि में आपको अपने परिजनों या फिर रिश्तेदारों से कोई बुरी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि

सूर्य का गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव में होगा। इस अवधि में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप शानदार प्रदर्शन करेंगे। आपकी प्रोडक्टिविटी में वृद्धि होगी। सीनियर्स आपके कार्य की तारीफ करेंगे।

तुला राशि

सूर्य  का गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में होगा। आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। घर पर पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने परिवार को संभालने का प्रयास करना होगा।

वृश्चिक राशि

सूर्य का गोचर आपकी राशि से प्रथम भाव में होगा। आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी के योग बनेंगे। शासन सत्ता का खूब लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, परंतु लंबे समय तक यह स्थिति नहीं रहेगी। 

धनु राशि

सूर्य ग्रह का गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में होगा। आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। अपनी निजी समस्याओं को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। हालांकि अन्य क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल हो सकते हैं। विदेश संबंधी चीजों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

गोचर आपकी राशि से लाभ भाव में होगा। जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों की तरक्की होगी। आपको किसी क्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी। 

कुंभ राशि

सूर्य का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में होगा। गोचर कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। ऑफिस में आपकी तरक्की हो सकती है अथवा किसी अच्छी जगह आपका प्रमोशन हो सकता है। नौकरी की खोज करने वाले जातकों को इस अवधि में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। 

मीन राशि

सूर्य का गोचर आपकी राशि से नवम भाव में होगा। भाग्य के भरोसे नहीं बैठना है, बल्कि अपनी मेहनत पर विश्वास करना है, तभी आपको सफलता अर्जित हो सकती है। इस दौरान आपको धार्मिक यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। छात्रों को पढ़ाई में संघर्ष करना पड़ सकता है।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतसूर्य
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य