लाइव न्यूज़ :

Sun in Scorpio 2019: आज सूर्य कर रहे हैं वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

By मेघना वर्मा | Updated: November 16, 2019 09:21 IST

सूर्य के इस गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य देव के इस परिवर्तन से राहु के साथ षडाष्टक योग बनेगा। जबकि गुरु, शनि और केतु के साथ इनका संबध प्रतिकूल होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआज की मध्य रात से शुक्र की राशि तुला से निकलकर मंगल के घर वृश्चिक में प्रवेश कर रहा है। सूर्य के किसी राशि में प्रवेश करने से बाकी बची सभी राशियों पर इसका असर देखा जाता है।

हिन्दू धर्म में ग्रहों और नक्षत्रों के साथ सूर्य की चाल का भी काफी महत्व माना जाता है। सूर्य के किसी राशि में प्रवेश करने से बाकी बची सभी राशियों पर इसका असर देखा जाता है। आज यानी 16 नवंबर को सूर्य एक बार फिर गोचर कर रहा है। आज की मध्य रात से शुक्र की राशि तुला से निकलकर मंगल के घर वृश्चिक में प्रवेश कर रहा है। 

सूर्य के इस गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य देव के इस परिवर्तन से राहु के साथ षडाष्टक योग बनेगा। जबकि गुरु, शनि और केतु के साथ इनका संबध प्रतिकूल होगा। वृश्चिक संक्रांति रात 12 बजकर 50 मिनट पर होने जा रहा है इसलिए स्नान दान का पुण्. काल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक का बताया जा रहा है। 

आप भी जानिए आपकी राशि पर सूर्य के इस गोचर का क्या असर पड़ेगा...

1. मेष राशि- इस गोचर में सूर्य आठवें घर में रहेगा। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए धन खर्च करना होगा। यात्रा के आसार भी  बताए जा रहे हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखिए। 

2. वृष राशि- इस गोचर में सूर्य सातवें घर में रहेगा। इससे आपका दांपत्य जीवन सही रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। 

3. मिथुन राशि- इस गोचर में सूर्य छठवें स्थान पर रहेगा। इससे आपको शुभ फल मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। किसी सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

4. कर्क राशि- परिश्रम के अनुसार आपको शुभ फल मिलेगा। आपके रिलेशनशिप के लिए ये समय थोड़ शुभ नहीं है। आपको थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। 

5. सिंह राशि- राशि से चौथे स्थान पर सूर्य गोचर कर रहा है। आपने धन खर्च हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सेहत की चिंता बनी हुई है। 

6. कन्या राशि - आपमें आत्मबल बढ़ेगा। मगर ध्यान रहे अति उत्साह में आप कोई गढ़बढ़ ना कर बैठें। छोटों से ताल-मेल बिठाकर चलें। किसी धर्म-कर्म के काम में आप सहभागी बन सकते हैं। 

7. तुला राशि - ये समय मिलजुल कर काम करने का समय है। पड़ोसियों से किसी तरह का विवाद ना पालें। अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। इस पूरे महीने संभलकर चलने की कोशिश करें। 

8. वृश्चिक राशि- सूर्य आप ही की राशि में गोचक कर रहा है तो पूरा नवंबर आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। कई बार आपका उत्साह ही आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आप अपने आस-पास के लोगों को इंस्पायर जरूर करेंगे। 

9. धनु राशि - आपको इस महीने स्वास्थ्य संबधी समस्या हो सकती है। सर्दी, जुकाम और सिर दर्द की परेशानी हो सकती है। कहीं लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है। सामाजिक जीवन में आपको संयम रखने की जरूरत है। 

10. मकर राशि - सूर्य के इस गोचर से आपको लाभ होगा। परिवार से तालमेल बढ़ेगा। लव लाइफ भी ठीक रहेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको फायदा होगा। 

11. कुंभ राशि - आपको सामाजिक चीजों में भाग लेने की जरूरत है। इसे मान-सम्मान बढे़गा। मगर आप ओवर कॉन्फिडेंस से जरूर बचें और थोड़ा संयम रखें। 

12. मीन राशि - बड़े बूढ़ों से लाभ होगा। किसी धार्मिक जगह पर यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा। अपना अधिक ध्यान रखें। नवंबर अंत तक महिला मित्रों से फायदा होगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स