5 जनवरी को बन रहा है शुभ योग, व्रत रखने पर खुल जाएंगे सफलता के मार्ग
By धीरज पाल | Updated: January 4, 2018 18:18 IST2018-01-04T18:08:37+5:302018-01-04T18:18:54+5:30
केवल व्रत ही नहीं, इस तरह गणेश भगवान की अराधना करके भी पा सकते हैं शुभ फल।

5 जनवरी को बन रहा है शुभ योग, व्रत रखने पर खुल जाएंगे सफलता के मार्ग
माघ महीने की शुरुआत हो चुकी है। माघ का महीना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे में 5 जनवरी शुक्रवार को माघ नक्षत्र और चतुर्थी के संयोग से प्रीति नामक शुभ योग बन रहा है। इस योग को शुभ माना जा रहा है। इस योग से प्रेम संबंधित कामों में सफलता मिलती है। इस योग में चंद्रमा का महत्व होता है। महिलाएं अपने परिवार के लिए व्रत रख सकती हैं।
उत्थान ज्योतिषि संस्थान के पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के मुताबिक यह शुभ योग रात 2 बजकर 1 मिनट से अगले दिन 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। शुक्रवार के दिन पड़ने वाले इस योग में आप व्रत रखकर अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। यह दिन भगवान भगवान गणेश की अराधना के लिए अच्छा माना जाता है।
इसके साथ ही बव और बाल्व नामक दो शुभ करण भी बन रहे हैं। पं पूर्वांचली के मुताबिक शुक्रवार को रात 9:03 मिनट पर चंद्रोदय होगा। चंद्र दर्शन के बाद ही व्रती फलहारी चीजें खा सकते हैं।
इस विशेष योग में तिलकुटा चौथ पर सिद्धियों के लिए विशेष परिस्थितियां जन्म ले रही हैं। इस चतुर्थी को संकटों से उभारने वाली चौथ कहा गया है। आज के दिन किए गए विशेष उपाय और पूजन से साल भर तक संकट आपके पास भी नही भटकेंगे। पं पूर्वांचली के मुताबिक आप गणेश के लिए व्रत रख सकते हैं।
इस चतुर्थी पर लक्ष्मीविनायक के पूजन से अपार धन संपत्ति मिलने के योग बनते हैं। इस मंत्र से करें श्री गणेश और लक्ष्मी को करें प्रसन्न, मिलेगा शांति और तरक्की का वरदान।
मंत्र- ॐ श्रीं गं गणपतये लक्ष्म्यै आगच्छ आगच्छ फट् स्वाहा ॥