लाइव न्यूज़ :

Solar Eclipse 2020: शुभ नहीं है 18 साल बाद लगा यह सूर्य ग्रहण, जान लें ये जरूरी बातें

By गुणातीत ओझा | Updated: June 21, 2020 12:37 IST

आज देश इस साल के पहले और पूर्ण सूर्य ग्रहण को देख रहा है। इस ग्रहण का प्रभाव मिथुन राशि पर देखने को मिलेगा। आइये आपको बताते हैं कि ग्रहण काल के दौरान क्या करना है और क्या नहीं...

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिषिय दृष्टि से देखा जाए तो इस ग्रहण का सूतक काल 20 जून की रात 10 बजे से शुरू हो जाएगा।सूर्य ग्रहण का मध्‍य 12 बजकर 24 मिनट दोपहर पर होगा। इस ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाएगा। ग्रहण के समय खाना-पीना और पूजा करने की मनाही होगी।

Surya Grahan 2020 (सूर्य ग्रहण २०२०:): इस महीने चंद्र ग्रहण के बाद अब सूर्य ग्रहण भी लग चुका है। यह सूर्य ग्रहण इस साल का पहला सूर्य ग्रहण है। इस सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फॉयर भी कहा जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक 18 साल बाद लगा यह ग्रहण पूर्ण ग्रहण है। पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान दिन में ही रात जैसा नजारा होता दिख रहा है। इस सूर्य ग्रहण में चांद सूर्य को लगभग पूरी तरह ढंक लेगा। जिससे सूर्य का किनारे का गोलाकर कुछ भाग दिखेगा, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है।

रिंग ऑफ फायर का यह नजारा कुछ सेकेंड से लेकर 12 मिनट तक देखा जा सकेगा। ज्योतिषिय दृष्टि से देखा जाए तो इस ग्रहण का सूतक काल 20 जून की रात 10 बजे से शुरू हो चुका है। सूर्य ग्रहण का मध्‍य 12 बजकर 24 मिनट दोपहर पर होगा। इस ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग चुका है। ग्रहण के समय खाना-पीना और पूजा करने की मनाही होगी। 

आपको बता दें कि इससे पहले सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 और 1 सितंबर 2016 और 15 जनवरी को इसी तरह का सूर्य ग्रहण दिख चुका है। यह ग्रहण सुबह सवा नौ बजे से शुरू हो गया है और दोपहर 3 बजे तक रहेगा। पूर्ण ग्रहण 10 बजकर 17 मिनट पर दृश्यमान हुआ। यह ग्रहण अफ्रीका, पाकिस्तान के दक्षिण भाग में, उत्तरी भारत और चीन में देखा जा रहा है।

आज का सूर्य ग्रहण मिथुन राशि में लगा है जिसे शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि कई ग्रहों की चाल इस दौरान उल्टी रहेगी। सूर्य ग्रहण पर धार्मिक अनुष्ठान और पूजा जप से राहत मिल सकती है। संबंधित ग्रहों के मंत्रों का जाप संकट से मुक्ति दिलाएगा।

मिथुन राशि के जातकों पर ग्रहण का होगा अधिक प्रभाव

मिथुन राशि के जातकों पर ग्रहण अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान मिथुन राशि के जातकों को संभलकर रहना होगा। ग्रहण के दौरान ग्रह पर ही रहें और सूर्य देव की उपासना करें। इससे आपके ऊपर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। सरल शब्दों में कहें तो इस घटना के तहत जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आ जाता है जिससे सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुँच पाती हैं। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग