लाइव न्यूज़ :

साल का पहला चन्द्र ग्रहण आज, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें इस मंत्र का जाप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 31, 2018 08:42 IST

31 जनवरी 2018 को साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण चन्द्र ग्रहण होगा। ग्रहण के साथ ही सुपरमून लगेगा एवं इसी दिन माघ पूर्णिमा भी है।

Open in App

कुंडली में चंद्रमा मन एवं मस्तिष्क का स्वामी होता है। यह हमारे सोचने समझने की क्षमता पर नियंत्रण रखता है। सबकी मजबूती के लिए अवश्य करें कुछ शास्त्रीय उपाय। 

31 जनवरी 2018 को साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण चन्द्र ग्रहण होगा। ग्रहण के साथ ही सुपरमून लगेगा एवं इसी दिन माघ पूर्णिमा भी है। यह ग्रहण कर्क राशि और पुष्य एवं अश्लेषा नक्षत्र में लगेगा। ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 18 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। धार्मिक और ज्योतिष दोनों की दृष्टि से हर ग्रहण, भले ही वह सूर्य हो या चंद्रमा, इसका व्यक्ति पर विशेष प्रभाव होता है। 

ज़रूर पढ़ें:-

चंद्रग्रहण 2018: 31 जनवरी को 'ब्लू सुपरमून' के चलते रात होगी चमकीली, इतने साल बाद बन रहा संयोग

अनूठा है यह संयोग माघ पूर्णिमा के दिन लगेगा चंद्रग्रहण, कतई न करें ये काम

विज्ञान भी ग्रहण को महज एक वैज्ञानिक घटना ना मानकर व्यक्ति विशेष से जुड़ा हुआ बताता है। ज्योतिष शास्त्र की राय में ग्रहण के दौरान कुछ विशेष कार्य करने चाहिए एवं साथ ही कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए ताकि ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचा जा सके। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य या चन्द्रमा दोनों ग्रहण का ही व्यक्ति की कुंडली पर प्रभाव होता है। ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो ग्रहण कुछ और नहीं बल्कि पापी ग्रहों (राहु और केतु) के सूर्य और चन्द्रमा के आगे आ जाने के कारण लगता है। जब ये दो पापी ग्रह सूर्य या चंद्रमा को अपने प्रभाव से ढक लेते हैं तब ग्रहण लगता है। 

ज़रूर पढ़ें:- 

चन्द्र ग्रहण 2018: जानिए इसका आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

साल 2018 का पहला चन्द्र ग्रहण: कब से कब तक रहेगा इसका असर और किन बातों का रखें ख्‍याल

मन-मस्तिष्क का स्वामी चंद्रमा

चन्द्र ग्रहण के बारे में यह बताया जाता है कि इस दौरान कुंडली में चन्द्रमा कमजोरी का शिकार हो जाता है। राहु-केतु के बुरे प्रभाव से यह कमजोर पड़ जाता है। कुंडली में चंद्रमा मन एवं मस्तिष्क का स्वामी होता है। यह हमारे सोचने समझने की क्षमता पर नियंत्रण रखता है। यदि यह कमजोर पड़ जाये तो हम उलझनों और मानसिक परेशानियों का शिकार हो सकते हैं। इसकी मजबूती के लिए शास्त्रों में कुछ खास उपाय दर्ज हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में:

1. चन्द्र ग्रहण के दौरान या फिर चन्द्रमा की मजबूती के लिए चंद्रमा के नाम मंत्र का कम से कम एक माला (108 बार) जाप करें - ॐ सों सोमाय नम:

2. ग्रहण के दौरान किसी विशेष मनोकामना की पूर्ती हेतु चन्द्रमा तांत्रिक मंत्र का जाप कर सकते हैं - ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:

3. यदि आप किसी मंत्र का जाप ना कर सकें तो केवल 'ॐ' का ऊंचे स्वर में जाप करें। 

4. ग्रहण के दौरान हाथ में काला धाग बांध लें या फिर अपने पास रखें। 

5. ग्रहण के दौरान कुछ भी अनाप-शनाप बोलने से बचें। क्योंकि गलत शब्दों का प्रयोग करने से आपकी कुंडली में चंद्रमा को कमजोरी मिलती है। 

6. ग्रहण के दौरान चांदी की कोई वास्तु धारण कर लें या उसे अपने पास रखें। चांदी में चन्द्रम के तत्व होते हैं और इसके प्रयोग से चन्द्रमा को मजबूती मिलती है। 

7. ग्रहण के दौरान चन्द्र मंत्र के अलावा इस मंत्र का भी एक माला जाप कर सकते हैं - "ॐ नमो नारायण नमः"

टॅग्स :लूनर एक्लिप्सज्योतिष शास्त्रपूर्णिमाहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठचन्द्र ग्रहण 2018: कब से कब तक रहेगा इसका असर और किन बातों का रखें ख्‍याल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय