लाइव न्यूज़ :

59 साल बाद अजब संयोग, 9 फरवरी को छह ग्रह मकर राशि में होंगे एक साथ, जानें क्या हैं इसके मायने

By विनीत कुमार | Updated: February 8, 2021 13:59 IST

9 फरवरी यानी मंगलवार को मकर राशि में 6 ग्रह एक साथ हो जाएंगे। चंद्रमा के प्रवेश के साथ ये संयोग बन रहा है। इस राशि में शुक्र, बुध, शनि, गुरु और सूर्य पहले से ही मौजूद है।

Open in App
ठळक मुद्देमकर राशि में 9 फरवरी को शुक्र, बुध, शनि, गुरु, सूर्य सहित चंद्रमा की होगी मौजूदगी साल 1962 के बाद पहली बार बनने जा रहा है ऐसा गजब का संयोगऐसी स्थिति को षड्ग्रही योग कहा जाता है, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इससे देश और दुनिया में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं

ज्योतिष गणना के अनुसार 9 फरवरी (मंगलवार) को एक अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। मकर राशि में 6 ग्रह एक साथ मौजूद होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ऐसी स्थिति 59 साल बाद बनने जा रही है। ऐसे में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। 

इससे पहले 1962 में मकर राशि में छह ग्रह एक साथ आए थे। ऐसी स्थिति को षड्ग्रही (गोल) योग कहा जाता है। साल 1962 में सूर्य, शुक्र, केतु, गुरु, शनि व बुध की युति बनी थी। इसी साल भारत-चीन के बीच युद्ध भी हुआ था। 

9 फरवरी: रात 8.30 बजे चंद्रमा का मकर राशि में प्रवेश

9 फरवरी को रात 8.30 बजे के करीब चंद्रमा का मकर राशि में प्रवेश होगा। इस राशि में शुक्र, बुध, शनि, गुरु और सूर्य पहले से ही मौजूद है। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब नौ ग्रहों में से छह ग्रह एक राशि में आ जाएं।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार किसी भी राशि में जब भी पांच ग्रह या फिर उससे अधिक एक साथ होते हैं तो इससे देश दुनिया में कई बदलाव देखने को मिलते है। ये किसी बड़ी उथल पुथल और मौसम में बड़े बदलाव का भी संकेत होता है।

ज्योतिष गणना के मुताबिक 24 जनवरी से शनि स्वयं मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। यह शनि के अधिपत्य वाली ही राशि है। वहीं, 20 नवंबर को बृहस्पति इस राशि में पहुंच गए थे। इसके बाद बुध सूर्य व शुक्र का भी इस राशि में प्रवेश हुआ। इससे शनि की मकर राशि में पंचग्रही युति बनी। अब छठे ग्रह का प्रवेश हो रहा है।

मकर राशि में छह ग्रह, क्या हैं मायने

इस बदलाव का सबसे अधिक असर मौसम पर नजर आ सकता है। ऐसे संयोग से राजनीतिक उथल पुथल हो सकती है। राज्‍य और देश की राजनीति में बदलाव देखने को मिल सकता है। यह संयोग बेहद दुर्लभ है। खास बात ये भी है कि इस समय जन्म लेने वाले जातक घुमंतु प्रवृत्ति के होते हैं और उनका मन हमेशा अस्थिर रहता है।  

वैसे इस खास संयोग के कभी-कभार अच्‍छे संकेत भी होते हैं। धर्म, अध्यात्म और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। महिलाओं के लिए यह युति सम्मान बढ़ाने वाली होगी।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स