Shukra Gochar 2025: भौतिक सुख देने वाले शुक्र का मीन राशि में होगा प्रवेश, इन 5 राशिवालों को करेगा मालामाल

By रुस्तम राणा | Updated: January 21, 2025 15:16 IST2025-01-21T15:16:28+5:302025-01-21T15:16:28+5:30

शुक्र ग्रह 28 जनवरी 2025 को सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेगा और 31 मई को सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक इस राशि में रहेगा।

Shukra Gochar 2025: Venus, which gives material happiness, will enter Pisces, will make these 5 zodiac signs rich | Shukra Gochar 2025: भौतिक सुख देने वाले शुक्र का मीन राशि में होगा प्रवेश, इन 5 राशिवालों को करेगा मालामाल

Shukra Gochar 2025: भौतिक सुख देने वाले शुक्र का मीन राशि में होगा प्रवेश, इन 5 राशिवालों को करेगा मालामाल

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष विज्ञान में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, कला, संगीत और समस्त प्रकार के भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यह तुला और वृष राशि का स्वामी है।  शुक्र ग्रह 28 जनवरी 2025 को सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेगा और 31 मई को सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक इस राशि में रहेगा। यह शुक्र ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है। मीन राशि में शुक्र राहु के साथ युति करेगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। 

मेष राशि: इस अवधि में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। साथ ही शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको उनकी चाल से थोड़ा सतर्क रहना होगा।

वृषभ राशि: शुक्र का गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपको प्रेम जीवन में कुछ सुखद अनुभव प्राप्त होगा। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। 

मिथुन राशि: गोचर के दौरान आपको किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। चल-अचल संपत्ति के खरीदने की संभावना है।

कर्क राशि: गोचर के दौरान आप ऊर्जावान दिखाई देंगे। भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

सिंह राशि: इस अवधि में आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। गोचर की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। आज धन संचय करने में सफल होंगे। परिवार में खुशियों के पल आएंगे। फैमिली फंक्शन भी हो सकता है। 

कन्या राशि: इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपके व्यक्तित्व की ओर खींचे चले आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। भौतिक चीजों को पाने लिए आप अधिक प्रयास करेंगे।

तुला राशि: इस दौरान आपको धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। हालांकि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। 

वृश्चिक राशि: इस दौरान आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों का साथ मिलेगा। बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है।

धनु राशि: इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी मेहनत से अपने सीनियर्स का ध्यान खींच सकते हैं। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे। उनकी सेहत में सुधार होगा।

मकर राशि: इस अवधि में किस्मत के सितारे बुलंद हैं। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा। भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी। दांपत्य जीवन में मिठास घुलेगी।

कुंभ राशि: अप्रत्याशित परिणाम मिलने के आसार हैं। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन राशि: शुक्र के गोचर से आपको कार्य-व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी से रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे। 

Web Title: Shukra Gochar 2025: Venus, which gives material happiness, will enter Pisces, will make these 5 zodiac signs rich

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे