लाइव न्यूज़ :

Shri Krishna Janmashtami Celebration: देशभर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में मनाया त्योहार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2019 00:17 IST

जन्माष्टमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। 

Open in App

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार देशभर में धूमधाम से आज मनाया जा रहा है। इस मौके पर मंदिरों को खूबसूरती से सजाया गया है और घरों में भी विशेष तैयारी की गई है। घरों और मंदिरों में आकर्षक झांकी लगाई गई है। दरअसल, पंचांग भेद के कारण इस बार 23 अगस्त के साथ-साथ 24 अगस्त को भी जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हालांकि, गृहस्थ 23 तारीख को ही जन्माष्टमी का उत्सव मना रहे हैं।

जन्माष्टमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव  का त्योहार मनाया। इससे पहले उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात यहां रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित ‘श्रीकृष्ण जन्मोत्सव’ में शामिल हुए।

योगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अयोध्या में दीपोत्सव, मथुरा में रंगोत्सव जैसे कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किये जा चुके हैं। इस वर्ष प्रयागराज कुंभ-2019 का भी सफल आयोजन किया जा चुका है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की साख बढ़ी।

 

वहीं, ओडिशा में भी जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म करीब 5000 साल पहले द्वापरयुग में भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। ऐसे में इस बार की तिथि की बात करें तो अष्टमी तिथि 23 अगस्त को ही सुबह 8.09 बजे से शुरू हो चुकी है और यह 24 अगस्त को सुबह 8.32 बजे खत्म होगी। वहीं, रोहिणी नक्षत्र 24 अगस्त को तड़के 3.48 बजे से शुरू होगा और ये 25 अगस्त को सुबह 4.17 बजे उतरेगा। कुछ पंडितों के अनुसार रोहिणी नक्षत्र 23 अगस्त को रात 11.56 बजे से ही शुरू है।

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्णयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित