लाइव न्यूज़ :

Shravan 2019: आज 17 जुलाई से सावन का महीना हो रहा है शुरू, 20 साल बाद बनने जा रहा है एक अनोखा संयोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2019 07:32 IST

सावन के महीने में सोमवार का महत्व विशेष है। इस साल सावन सोमवार व्रत की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इसके अलावा 29 जुलाई, 5 अगस्त और 12 अगस्त को भी सोमवार का व्रत पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसावन का महीना आज से शुरू, 15 अगस्त को है रक्षा बंधन का त्योहारइस बार सावन में 4 सोमवार और 4 मंगलवार के दिन, तीसरे सोमवार के दिन नागपंचमी का त्योहार

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के खत्म होने के साथ ही आज 17 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है और यह 15 अगस्त तक चलेगा। मान्यता है कि सावन मास भगवान शिव को बहुत प्रिय है और महीने में उनका पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। इस महीने में भगवान शिव को गंगा जल चढ़ाने की विशेष परंपरा है।

साथ ही चंदन, धतूरा, बेल के पत्ते, गाय का शुद्ध दूध, फल, मिठाई आदि भी शिवजी को अर्पण किये जाते हैं। इस पूरे महीने कांवड़ यात्रा का भी बहुत महत्व है। श्रद्धालु कांवड़ में गंगा जल भरते हैं और फिर पैदल ही लंबी दूरी तय करने के बाद भगवान शिव को ये जल अर्पण करते हैं।

Sawan 2019: सावन के महीने में 20 साल बाद अनोखा संयोग

सावन के महीने में इस बार 20 साल बाद एक अनोखा संयोग बनने जा रहा है। इस बार सावन में नाग पंचमी तीसरे सोमवार यानी 5 अगस्त (सोमवार) को पड़ रहा है। यह विशेष योग इसलिए है क्योंकि सोमवार के दिन वैसे भी भगवान शिव की पूजा का महत्व बढ़ जाता है। साथ ही नाग को भी भगवान शिव के 'आभूषणों' में से एक माना जाता है। ऐसा योग 20 साल बाद बना है जब सावन का सोमवार और नागपंचमी एक दिन पड़ेंगें। इससे पहले सावन मास में सोमवार को नाग पंचमी का विशेष योग 16 अगस्त 1999 में बना था। इसके बाद ऐसा योग 21 अगस्त 2023 को बनेगा।

सावन पर 125 साल बाद अद्भुत संयोग

इस बार एक अगस्त को हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग भी बनने जा रहा है। ऐसा 125 साल बाद होगा। इस दिन पहला सिद्धि योग, दूसरा शुभ योग, तीसरा गुरु पुष्यामृत योग, चौथा सर्वार्थ सिद्धि योग और पांचवां अमृत सिद्धि योग का संयोग है। मान्यता है कि इस तरह पंच महायोग के संयोग बनने और इस समय कुल देवी-देवता और मां पार्वती की पूजा करने से मनोवांछित फल मिलते हैं।

Sawan 2019: सावन का पहला सोमवार कब है?

सावन के महीने में सोमवार का महत्व ज्यादा है। इस साल सावन सोमवार व्रत की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इसके अलावा 29 जुलाई, 5 अगस्त और 12 अगस्त को भी सोमवार का व्रत पड़ेगा। कुल मिलाकर इस बार सावन-2019 में 4 सोमवार व्रत पड़ रहे हैं। 15 अगस्त को सावन खत्म होगा और यह गुरुवार का दिन होगा।

सावन के महीने में शिवरात्रि का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि शिवरात्रि त्योहार के दिन भगवान शिव पर जल चढ़ाने से भगवान शिव अत्यधिक खुश होते हैं और भक्त की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस बार सावन की शिवरात्रि 30 जुलाई को है। यह मंगलवार का दिन है। सावन शिवरात्रि के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9.10 से दोपहर 2 बजे तक है। वैसे, यह पूरा दिन बेहद अच्छा माना जाता है और आप किसी भी समय भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

टॅग्स :सावनभगवान शिवधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद