लाइव न्यूज़ :

Sawan 2019: भगवान शिव की चालीसा, आरती और शिव भजन, सावन के पहले सोमवार के मौके पर यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2019 12:06 IST

सावन के सोमवार व्रत के दिन भक्त उपवास रखते हुए भगवान शंकर की पूजा-अराधना करते हैं। साथ ही भक्त शिव चालीसा पढ़ते हैं और शिव भजन करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसावन के मौके पर आप यहां देख सकते हैं शिव चालीसा और भजनसावन इस साल 17 जुलाई को शुरू हुआ और 15 अगस्त को खत्म होगा

सावन के पहले सोमवार के मौके पर पूरे देश में भगवान शंकर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ का नजारा हर साल देखने को मिलता है। इस बार भी ऐसा ही है। सावन के सोमवार व्रत के दिन भक्त उपवास रखते हुए भगवान शंकर की पूजा-अराधना करते हैं। साथ ही भक्त शिव चालीसा पढ़ते हैं और शिव भजन करते हैं। यही नहीं, भगवान शिव के मंदिरों में भक्त इस दिन बड़ी संख्या में जुटते हैं और उन्हें जल अर्पण करते हैं। साथ ही पुष्प, बेलपत्र, धतूरा, दूध आदि भी भगवान शिव को चढ़ाये जाते हैं। इस बार यानी 2019 में सावन का महीना 17 जुलाई को शुरू हुआ था और यह 15 अगस्त को खत्म होगा। इस दौरान 4 सोमवार पड़ रहे हैं। आज के बाद 29 जुलाई, 5 अगस्त और 12 अगस्त को भी सोमवार का व्रत पड़ेगा। इस मौके पर हम आपके लिए लेकर आये हैं शिव चालीसा और शिव भजन...

Shiv Chalisa: शिव चालीसा   श्री गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान।। 

जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला।भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के।।

अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन छार लगाये।वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देख नाग मुनि मोहे।।

मैना मातु की ह्वै दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी।कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी।।

नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे।कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ।।

देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा।किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी।।

तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मारि गिरायउ।आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा।।

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई।किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तसु पुरारी।।

दानिन महं तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं।वेद नाम महिमा तव गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई।।

प्रगट उदधि मंथन में ज्वाला। जरे सुरासुर भये विहाला।कीन्ह दया तहँ करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई।।

पूजन रामचंद्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा।सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी।।

एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई।कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भये प्रसन्न दिए इच्छित वर।।

जय जय जय अनंत अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी।दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहे मोहि चैन न आवै।।

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। यहि अवसर मोहि आन उबारो।लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट से मोहि आन उबारो।।

मातु पिता भ्राता सब कोई। संकट में पूछत नहिं कोई।स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु अब संकट भारी।।

धन निर्धन को देत सदाहीं। जो कोई जांचे वो फल पाहीं।अस्तुति केहि विधि करौं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी।।

शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन।योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। नारद शारद शीश नवावैं।।

नमो नमो जय नमो शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय।जो यह पाठ करे मन लाई। ता पार होत है शम्भु सहाई।।

ॠनिया जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी।पुत्र हीन कर इच्छा कोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई।।

पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे ।त्रयोदशी ब्रत करे हमेशा। तन नहीं ताके रहे कलेशा।।

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे।जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्तवास शिवपुर में पावेकहे अयोध्या आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी।। 

नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा।तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश।।

मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान।अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण।।

यहां सुनें शिव चालीसा

शिव की भक्ति में लीन होकर आन इन गीतों को भी सुन सकते हैं

टॅग्स :सावनभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद