लाइव न्यूज़ :

साईं बाबा के जन्म स्थान को लेकर विवाद! शिरडी बंद का ऐलान, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2020 16:00 IST

साईं बाबा के जन्म स्थान पर विवाद: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने एक भाषण में पाथरी को साईं बाबा का जन्म स्थान बताते हुए इस जगह के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का ऐलान किया है। इस पर विवाद शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे के साईं बाबा का जन्मस्थान पाथरी बताने पर विवादमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पाथरी के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का ऐलान किया है

साईं बाबा के जन्म स्थान को लेकर शुरू हुआ विवाद और गहरा गया है। इस कारण अगले कुछ दिन शिरडी जा रहे भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बढ़ते विवाद के बीच रविवार से शिरडी में स्थानीय लोगों ने सभी होटलों, दुकानों, गाड़ियों आदि को बंद करने का फैसला किया है। इससे यहां जाने वाले भक्तों की दिक्कत बढ़ सकती है। इस दौरान साईं बाबा का मंदिर जरूर खुला रहेगा। उनके दर्शन किये जा सकेंगे।

साईं बाब के जन्म से जुड़ा क्या है विवाद?

दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने एक भाषण में पाथरी को साईं बाबा का जन्म स्थान बताते हुए इस जगह के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का ऐलान किया है। शिरडी से पाथरी करीब 270 किलोमीटर दूर है और मराठवाड़ा में स्थित है। इसी बात को लेकर विवाद शुरू है।

शिरडी गांव के निवासी और शिरडी साईं ट्रस्ट के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के इस बयान का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि पाथरी को साईं बाबा का जन्मस्थान बताना ठीक नहीं है। विरोध करने वालों के अनुसार साईं का जन्म कहा हुआ था, इसका कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया है और न ही साईं ने कभी खुद इस बारे में बताया। वहीं, साईं बाबा के जीवन पर लिखे गए ग्रंथ साई चरितमानस में साईं बाबा का जन्मस्थान पाथरी बताया गया है।

इस विवाद में पाथरी के लोगों का कहना है कि अगर उनके यहां विकास हुआ तो शिरडी को आर्थिक नुकसान होगा। ऐसा इसलिए कि दूसरा तीर्थक्षेत्र साई बाबा के नाम से विकसित हो जाएगा। पूरा विवाद इसी को लेकर है।

शिरडी और साईं बाबा का इतिहास

ऐसा कहा जाता है कि साईं बाबा पहली बार 1854 में शिरडी में दिखाई दिए थे। उस समय उनकी उम्र 16 साल थी। वे एक पेड़ के नीचे बैठे देखे गये। इस बाल योगी को देखकर लोग इनकी ओर आकर्षित हुए। हालांकि, कुछ समय बाद साईं फिर यहां से गायब हो गये। कथा के अनुसार काफी दिन बाद चांद पाटिल नाम के व्यक्ति की बारात में वह शिरडी पहुंचे। 1918 में दशहरे के दिन बाबा ने शिरडी में समाधि ले ली।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद