लाइव न्यूज़ :

Shattila Ekadashi 2024 Date: षटतिला एकादशी कब है? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त, महत्व और व्रत पारण का समय

By रुस्तम राणा | Updated: February 2, 2024 14:58 IST

Shattila Ekadashi 2024 Date: इस वर्ष षटतिला एकादशी व्रत 6 फरवरी, मंगलवार के दिन रखा जाएगा। शास्त्रों में एकादशी व्रत का बड़ा महत्व माना गया है। इस दिन भगवान विष्‍णु की तिल चढ़ाते हैं और तिल से बनी ख‍िचड़ी का प्रसाद चढ़ाया जाता है। 

Open in App

Shattila Ekadashi Vrat 2024 : षटतिला एकादशी व्रत प्रत्येक वर्ष माघ मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस वर्ष षटतिला एकादशी व्रत 6 फरवरी, मंगलवार के दिन रखा जाएगा। शास्त्रों में एकादशी व्रत का बड़ा महत्व माना गया है। इस दिन भगवान विष्‍णु की तिल चढ़ाते हैं और तिल से बनी ख‍िचड़ी का प्रसाद चढ़ाया जाता है। षटतिला एकादशी व्रत में तिल का उपयोग करना उत्तम फलदाई माना जाता है। इस दिन तिल का दान, स्‍वर्ण दान के बराबर होता है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने वाले को धनधान्य, तेज, सौन्दर्य प्राप्त होता है। आइए जानते हैं एकादशी व्रत का पूजा मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व।

षटतिला एकादशी तिथि 2024

एकादशी प्रारंभ -  5 फरवरी 2024 को शाम 05 बजकर 24 मिनट सेएकादशी समाप्त - 06 फरवरी 2024 को शाम 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगीपूजा मुहूर्त - शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 51 मिनट से दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक है

षटतिला एकादशी 2024 व्रत पारण समय

षटतिला एकादशी व्रत के पारण का समय 7 फरवरी 2024 को सुबह 07.06 मिनट से सुबह 09.18 मिनट तक 

षटतिला एकादशी व्रत-पूजा विधि

एकादशी की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।भगवान विष्णु का ध्यान करें व्रत का संकल्प लें।पूजा में गंगा जल, तुलसी, चने दाल, गुड़, तिल, फूल आदि सभी सात्विक चीजों का उपयोग करें। ये सभी चीजें भगवान नारायण को अर्पित करें। संध्या काल में दीपदान और दान-दक्षिणा भी करें।अगले दिन सुबह पारण मुहूर्त में व्रत खोलें।

षटतिला एकादशी का महत्व

हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। एकादशी व्रत रखने से घर में सुख-शांति आती है। जातक के सारे दुख समाप्त होते हैं। कहा जा रहा है कि एकादशी का व्रत करने से हजारों सालों की तपस्या जितना पुण्य प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार, षटतिला एकादशी व्रत करने वाले जातकों को कन्‍यादान और हजारों वर्षों की तपस्‍या करने के बराबर पुण्‍य प्राप्‍त होता है। इस दिन दिल का दान करने से पापों का नाश होता है और भगवान विष्‍णु की विशेष कृपा प्राप्‍त होती है।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद