लाइव न्यूज़ :

Shattila Ekadashi 2024: षटतिला एकादशी पर ग्रह-नक्षत्र का शुभ संयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा

By रुस्तम राणा | Updated: February 5, 2024 14:08 IST

इस दिन भगवान विष्‍णु की तिल चढ़ाते हैं और तिल से बनी ख‍िचड़ी का प्रसाद चढ़ाया जाता है। षटतिला एकादशी व्रत में तिल का उपयोग करना उत्तम फलदाई माना जाता है।

Open in App

Shattila Ekadashi 2024: षटतिला एकादशी व्रत 06 फरवरी 2024, को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्‍णु की तिल चढ़ाते हैं और तिल से बनी ख‍िचड़ी का प्रसाद चढ़ाया जाता है। षटतिला एकादशी व्रत में तिल का उपयोग करना उत्तम फलदाई माना जाता है। षटतिला एकादशी के दिन व्याघात योग, हर्ष योग और ज्येष्ठ नक्षत्र जैसे शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन शुभ योग के प्रभाव से तीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं। ये राशियां इस प्रकार हैं - 

मिथुन राशि: षटतिला एकादशी के दिन इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। धन-संपत्ति मिलने के संकेत हैं। इस दिन आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आपको आगे चलकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी-व्यापार के शुभ संकेत हैं। करियर में प्रमोशन हो सकता है। 

सिंह राशि: एकादशी तिथि पर आपको भौतिक सुख-सुविधा का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। आर्थिक जीवन में अचानक से धनागमन हो सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। 

तुला राशि: एकादशी का दिन आपके लिए मंगलकारी हो सकता है। व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपकी तनख्वाह बढ़ सकती है। यदि आप निजी जीवन में किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो उसमें भी सफल परिणाम प्राप्त होंगे। इस दिन सुकून महसूस करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारी, तथ्य और सटीकता की पुष्टि लोकमत हिन्दी नहीं करता है। इसमें दी गई सूचना विभिन्न माध्यमों से एकत्रित की गई है। 

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य