आज शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो सकते हैं शनिदेव
By गुणातीत ओझा | Updated: August 29, 2020 11:27 IST2020-08-29T11:26:39+5:302020-08-29T11:27:03+5:30
शनिवार (Saturday) का दिन शनिदेव (Shani Dev) को समर्पित होता है। शनिदेव की पूजा कर भक्त सभी कष्टों (Pain) को दूर कर सकते हैं। शनिदेव की पूजा से साढ़ेसाती भी सही हो जाती है।

शनिवार के दिन कई कामों से बचना चाहिए.. जानिये शनि देव को कैसे करें खुश।
शनिवार (Saturday) का दिन शनिदेव (Shani Dev) को समर्पित होता है। शनिदेव की पूजा कर भक्त सभी कष्टों (Pain) को दूर कर सकते हैं। शनिदेव की पूजा से साढ़ेसाती भी सही हो जाती है। मान्यता है कि शनिदोष दूर करने के लिए मूल नक्षत्रयुक्त शनिवार से आरंभ कर सात शनिवार तक शनिदेव की पूजा और व्रत (Fast) बहुत जरूरी है। सारे नियमों के ध्यान में रखकर पूजा और व्रत से शनिदेव की कृपा बनती है और सारे दुख दूर हो जाते हैं। शनिदेव का क्रोध बहुत घातक होता है, इससे बचना बेहद जरूरी होता है। शनिदेव की नाराजगी मनुष्य पर कई तरह के संकट ला सकती है। आइये आपको बताते हैं शनिवार के दिन ये काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए...
शनि देव को ऐसे रखें खुश
शनिवार को शनिदेव की पूजा करते समय उनकी आंखों में न देखें। उनकी आंखों से आंखें मिलाकर पूजा करने से वह क्रोधित हो जाते हैं।
शनिवार को शनिदेव के पैरों की पूजा करें और स्त्रियों का अपमान करने से बचें क्योंकि शनिदेव स्त्रियों के हक में रहते हैं।
शनिवार के दिन चमड़ा या उससे बनी चीज जैसे जूते, बेल्ट, पर्स नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चमड़ा खरीदने से सफलता में बाधा आ सकती है।
शनिवार के दिन गरीब का अपमान न करें। शनिदेव गरीबों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस कारण जो लोग गरीबों का अपमान करते हैं या उन्हें परेशान करते हैं, शनि उनके जीवन में परेशानियों को बढ़ा देते हैं।
आज के दिन लोहे का बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन लोहे का सामान खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। शनिवार के दिन लोहे का सामान दान करना चाहिये।
शनिवार के दिन सरसों का तेल दान करना चाहिए। सरसों का तेल खरीदने से भी बचना चाहिये।
शनिवार को मांस और शराब के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव नाराज हो सकते हैं।
मसूर सूर्य और मंगल ग्रह से संबंधित खाद्य पदार्थ है और इन ग्रहों का शनि के साथ शत्रुवत संबंध है। ऐसे में शनिवार के दिन मसूर दाल का सेवन करने से शनि नाराज हो सकते हैं। इसलिए इस दिन मसूर के सेवन से भी बचना चाहिए।