शनि जयंती 2020: पूरे 59 साल बाद बना है ये दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत

By मेघना वर्मा | Published: May 22, 2020 09:32 AM2020-05-22T09:32:44+5:302020-05-22T09:41:38+5:30

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती पर लोग भगवान शनि की महीमा गाते हैं और उनकी कृपा पाने के लिए पूजा-अर्चना करते हैं।

shani jayanti 2020 amazing coincidence is being on shani jayanti its effect on 5 rashi and zodiac sing | शनि जयंती 2020: पूरे 59 साल बाद बना है ये दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत

शनि जयंती 2020: पूरे 59 साल बाद बना है ये दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत

Highlightsशनि जयंती पर पीपल के पेड़ के नीचे शनिदेव की मूर्ति के पास तेल चढ़ाएं।शनि जयंती पर इस बार ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

आज (22 मई) देशभर में शनी जयंती मनाई जा रही है। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती पर लोग भगवान शनि की महीमा गाने और उनकी कृपा पाने के लिए पूजा अर्चना करते हैं। शनि देव को कर्मों का देवता माना जाता है। इसिलिए लोग उन्हें पूजते हैं। 

शनि जयंती पर इस बार ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार मकर राशि में सूर्य और गुरु एक साथ रहेंगे। वृषभ में सूर्य, चंद्र और शुक्र विराजमान रहेंगे। इस संयोग से 5 राशियों पर शुभ असर पड़ने वाला है। जिससे उन्हें लाभ मिलने के आसार हैं। 

आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो राशियां

1. मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शनि जयंति बेहद खास रहने वाली है। आपको व्यापार या नौकरी में पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। नए काम की शुरुआत करने के लिए भी ये दिन शुभ है। कर्जों की भरपाई कर पाएंगे। 

2. वृषभ राशि

शनि जयंती पर पड़ रहे दुर्लभ संयोग से वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। घर खरीदने या किसी नए काम को शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी माता की सेहत का खास ख्याल जरूर रखें। शनि जयंती पर आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। 

3. मिथुन राशि

इस शनि जयंती को आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको संपत्ती प्राप्त होने के भी आसार दिख रहे हैं। हां आपको अपने और अपने घर वालों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। उनका ध्यान रखने की भी जरूरत है। आज के दिन शनी चालिसा का पाठ जरूर करें। 

4. मकर राशि

मकर राशि वालों का भाग्योदय का समय शुरू हो चुका है। ये शनि जयंती आपके लिए शुभ समय ले आएगी। धन संबंधी सुख मिलेगा। कर्ज से छुटकारा मिलने का आसार है। आपको बस अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रयण रखना होगा। आप शनि चालीसा का पाठ करें। 

5. मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शनि जयंती का ये दिन ढेर सारे शुभ संदेश लेकर आएगा। इन जातकों को धन लाभ के आसार हैं। आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। घर में सुख और शांति रहेगी। भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। आप काली उड़द का दान जरूर करें। 

शनि जयंती पर करें ये काम

- पीपल के पेड़ के नीचे शनिदेव की मूर्ति के पास तेल चढ़ाएं
- चीटियों को काला तिल और गुड़ खिलाएं
- चमड़े के जूते चप्पल गरीबों में दान करें
- पीपल के पेड़ में केसर, चन्दन, फूल आदि अपिर्त करके तेल का दीपक जलाएं
- यदि नीलम धारण किया हुआ है तो इसे शनि जयंती पर उतार दें

Web Title: shani jayanti 2020 amazing coincidence is being on shani jayanti its effect on 5 rashi and zodiac sing

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे