लाइव न्यूज़ :

शनि जयंती 2018: तीन कारणों से बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों को होगा सबसे बड़ा फायदा

By गुलनीत कौर | Updated: May 15, 2018 09:07 IST

Shani Jayanti 2018: सिंह राशि वालों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार जगत के लोगों को कुछ लाभ हो सकता है, परंतु नौकरीपेशा लोग इस दौरान सतर्कता बनाए रखें।

Open in App

15 मई, दिन मंगलवार को कमर्फल दाता शनिदेव को समर्पित शनि जयंती है। इसी दिन भौमवती अमावस्या, वटसावित्री व्रत और सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। शनि जयंती के मंगलवार के दिन होने से भी इसे शुभ बताया जा रहा है। इन सभी संयोगों के कारण ही इस बार शनि जयंती पर महायोग बन रहा है जिसे बेहद शुभ माना जा रहा है। किन्तु इन दुर्लभ संयोगों का ज्योतिष की सभी राशियों पर कैसा प्रभाव होगा, आइए जानते हैं राशि अनुसार: 

मेष राशि

शनि अमावस्या पर मेष राशि के लोगों को शुभ फल मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में किसी नए काम पर सफलता मिलने की संभावना है। शनि अमावस्या के शुभ संयोग से परिवार में भी शांति रहेगी। 

वृष राशि

इस समय वृष राशि के लोग शनि की ढैय्या के शिकार हैं। बीते कुछ समय से इस राशि के लोग तमाम दिक्कतों का सामना कर रहे हैं लेकिन शनि जयंती आपके लिए भी शुभ हो सकती है। किन्तु दूर की यात्रा करने से बचें।

मिथुन राशि

इस राशि वालों के लिए शनि देव शुभ संयोग ला रहे हैं। अगर लंबे समय से किसी विवादित या कानूनी मामले में उलझे हुए हैं। तो शनि जयंती के बाद आपकी रुकावटें दूर हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: अगर आप के अंदर मौजूद हैं ये आदतें, तो बरसती है शनिदेव की कृपा

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी शनि जयंती शुभ दिन हो सकता है। किस्मत आपके पक्ष में होगी। रुके हुए काम बनेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। 

सिंह राशि

जहां अन्य राशियों के लिए शनि जयंती शुभ है, वहीं सिंह राशि वालों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार जगत के लोगों को कुछ लाभ हो सकता है, परंतु नौकरीपेशा लोग इस दौरान सतर्कता बनाए रखें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि

वृष के बाद कन्या राशि के लोग भी शनि की ढैय्या के शिकार हैं। जिसके चलते इस राशि वालों को मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। यह अवसर इनके लिए शुभ भी हो सकता है और कुछ मायनों में अशुभ भी साबित होगा।

यह भी पढ़ें: शनिवार को करें इन मंत्रों का जाप, शनि की साढ़ेसाती से हो जाएंगे मुक्त

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शनि जयंती शुभ संयोगों के साथ आई है। नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में उन्नति और विदेश यात्रा, विभिन्न लाभ पाएंगे। अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। 

वृश्चिक राशि

इस राशि वालों के लिए बुरा समय आ गया है। परेशानियां पहले से और अधिक बढ़ सकती हैं। पानी की तरह धन का बहना, मानसिक चिंता और निर्णय लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें सामने आएंगी।

धनु राशि

शनि देव इस समय धनु राशि में ही विराजमान हैं। साथ ही सी राशि वालों की शनि साढ़ेसाती भी चल रही है, इसके बावजूद भी शनि जयंती धनु राशि के लोगों के लिए शुभ समाचार लाएगी। तनाव कम होगा, आय में वृद्धि हो सकती है और पारिवारिक सुख पाएंगे। 

मकर राशि

कुछ समय पहले ही मकर राशि में शनि की साढ़ेसाती आरंभ हुई है। दिक्कतें आगे चलकर धीरे-धीरे बढ़ सकती हैं इसलिए अभी से सोच समझकर हर फैसला लें।

यह भी पढ़ें: शनि देव हैं आपसे नाराज तो अपनाएं ये उपाय, इस मंत्र का करें जाप

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए भी शुभ समय आया है। व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ मिल सकता है। अपना खुद का घर लेने का सपना भी जल्द ही साकार होगा। 

मीन राशि

इस राशि के लोगों के लिए शनि शुभ साबित होंगे। समाज में मां-सम्मान, रूतबा, आय में वृद्धि, आदि शुभ समाचार मिल सकते हैं। कानूनी मसलों में भी जीत की संभावना है। 

टॅग्स :शनि देवपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल