रोज की इन घटनाओं से जानें भविष्य में क्या होने वाला है आपके साथ
By गुलनीत कौर | Updated: April 22, 2019 17:42 IST2019-04-22T17:42:03+5:302019-04-22T17:42:03+5:30
शकुन शास्त्र में सभी अच्छी बुरी घटनाओं का वर्णन है। किस घटना से मनुष्य को कैसा भविष्य मिलेगा, यह शकुन शास्त्र में उल्लिखित है। ग्रन्थ में इन सभी घटनाओं के पीछे वैज्ञानिक कारण भी बताए गए हैं।

रोज की इन घटनाओं से जानें भविष्य में क्या होने वाला है आपके साथ
जब भी हम कोई शुभ काम कर रहे होते हैं और अचानक उस बीच को अशुभ घटना घट जाए तो बड़े बुजुर्ग उसे अपशकुन मानते हैं। आज की जनरेशन शकुन-अपशकुन पर विश्वास नहीं करती है लेकिन इन घटनाओं का वैज्ञानिक कारण हमें हिन्दू शास्त्रों में विद्यमान शकुन शास्त्र ग्रन्थ में मिलता है।
इस ग्रन्थ में सभी अच्छी बुरी घटनाओं का वर्णन है। किस घटना से मनुष्य को कैसा भविष्य मिलेगा, यह शकुन शास्त्र में उल्लिखित है। ग्रन्थ में इन सभी घटनाओं के पीछे वैज्ञानिक कारण भी बताए गए हैं। ये घटनाएं कैसे व्यक्ति को प्रभावित करती हैं इसका वर्णन किया गया है।
अगर आप भी अपने आसपास की रोजाना की घटनाओं पर गौर करें तो आप भविष्य में होने वाली घटनाओं का कुछ संकेत पा सकते हैं। ये संकेत आपको समय से पहले सावधान कर देंगे। तो आइए आपको बताते हैं रोजाना की कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में जो आपका भविष्य बदलने की क्षमता रखती हैं:
- सुबह सुबह घर में दूध का उबालकर बाहर गिर जाना शकुन शास्त्र के अनुसार अपशकुन होता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है
- घर में अचानक यदि कांच या शीशा टूट जाए तो इसे भी अपशकुन माना जाता है। शकुन शास्त्र के मुताबिक यह धन हानि का संकेत होता है
- किसी भी शुभ कार्य को करते समय बार बार विघ्न आए तो समझ जाएं कि भविष्य में आपके साथ कुछ बुरा घटित होने वाला है
- घर के आँगन या घर की छत पर अचानक हड्डी का कोई टुकड़ा दिख जाए तो इसे अपशकुन समझा जाता है। यह भविष्य में आने वाले अशुभ समाचार का संकेत होता है
- घर की छत या दीवारों में दरार का आना। सीमेंट का टूटकर नीचे गिरना। ऐसी घटनाएं अशुभ मानी जाती हैं। यह परिवार के सदस्यों पर आने वाले अशुभ समय का संकेत है
- घर के आसपास कुत्ते का जोर जोर से भोंकना साधारण बात है। लेकिन दिन के समय अगर कुत्ता आसमान की ओर देखकर भौंकता है तो यह अपशकुन माना जाता है


