लाइव न्यूज़ :

शकुन शास्त्र: छिपकली बालों पर गिर जाए तो समझो मृत्यु करीब है! जानिए छिपकली के शरीर के अंगों पर गिरने का क्या होता है मतलब

By विनीत कुमार | Updated: March 4, 2020 09:16 IST

शकुन शास्त्र में अच्छे और बुरे दोनों तरह से शकुनों के बारे में बताया भी गया है। छिपकली को लेकर भी कई बातें कही गई हैं और ऐसा माना जाता है कि उनका गिरना शुभ-अशुभ संकेत देता है।

Open in App
ठळक मुद्देशकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली के दाएं कंधे पर गिरने को शुभ माना गया हैछिपकली अगर बालों पर गिरे तो ये अशुभ संकेत, मृत्यु सामने खड़ी है

अब इसे शकुन मानिए या अंधविश्वास, भारतीय जीवन में कीड़ो-मकोड़ो या जानवरों को लेकर भी कई तरह की बातें कही गई हैं। शकुन शास्त्र में अच्छे और बुरे दोनों तरह से शकुनों के बारे में बताया भी गया है। इसी में से एक छिपकली भी है। मान्यता है कि आम तौर पर हमारे घरों की दीवारों पर नजर आने वाली छिपकली कई तरह के शुभ-अशुभ संकेत भी देती है। खासकर उसके हमारे शरीर पर गिरने को लेकर शकुन शास्त्र में कई बातें कही गई हैं। आईए, जानते हैं कि छिपकली का हमारे शरीर के किन-किन अंगों पर गिरने का क्या मतलब है।

1. शकुन शास्त्र के अनुसार दाहिनी भुजा पर छिपकली गिरे तो धन लाभ की उम्मीद करनी चाहिए। वहीं, बायीं भुजा पर अगर छिपकली गिरे तो संपत्ति छिनने की आशंका बढ़ती है।

2. ऐसे ही दाएं कंधे पर छिपकली गिरने पर विजय की प्राप्ति होती है। बाएं कंधे पर अगर छिपकली गिरे तो नए शत्रु बनते हैं।

3. पीठ पर बीच में अगर छिपकली गिरती है तो घर में कलह होती है। पीठ पर दाहिनी ओर छिपकली गिरने से सुख मिलता है, जबकि बाईं तरफ छिपकली गिरने का मतलब रोग का दस्तक देना है।

4. दाढ़ी पर छिपकली गिरने का मतलब आपके सामने जल्द ही कोई भयावह घटना हो सकती है। वहीं, भौंह पर छिपकली गिरने का मतलब है कि धन हानि होगी।

5. छिपकली अगर आपके बालों पर गिरती है तो इसका मतलब ये है कि मृत्यु आपके सामने खड़ी है।

6. ऐसी मान्यता है कि पेट पर छिपकली गिरने से आभूषण की प्राप्ति होती है। जबकि नाभि पर छिपकली गिरने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

7. दाएं गाल पर छिपकली गिरे तो ये लंबी उम्र का सूचक है। वहीं, मुख पर छिपकली गिरने का मतलब है कि आपको मधुर और स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी।

8. माथे पर छिपकली गिरे तो संपत्ति मिलने की संभावना रहती है। वहीं, गर्दन पर छिपकली गिरने का अर्थ यश मिलने से लगाया गया है।

9. दाएं कान पर छिपकली गिरने से आभूषण की प्राप्ति का शुभ संयोग माना जाता है। वहीं, बाएं कान पर छिपकली गिरे तो समझे उम्र लंबी होगी।

10. बाएं गाल पर छिपकली गिरने का ये भी मतलब होता है कि आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं, नाक पर छिरकली गिरे तो समझिए कि जल्द आपका भाग्योदय होगा।

11. दाहिनी जांघ पर छिपकली गिरना शुभ माना गया है। शकुन शास्त्र के अनुसार इससे सुख मिलता है। वहीं बाईं जांघ पर छिपकली गिरने से दु:ख या शारीरिक पीड़ा होती है।  

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग