September 2024 Grah Gochar: सितंबर में 3 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, मेष, सिंह समेत ये राशिवाले होंगे मालामाल
By रुस्तम राणा | Updated: August 27, 2024 15:11 IST2024-08-27T15:11:11+5:302024-08-27T15:11:11+5:30
September 2024 Grah Gochar: 04 सितंबर को बुध ग्रह कर्क राशि से सिंह में आएंगे। फिर 23 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह 16 सितंबर को अपनी स्वराशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। जबकि शुक्र ग्रह कन्या से तुला राशि में 18 सितंबर को आएंगे।

September 2024 Grah Gochar: सितंबर में 3 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, मेष, सिंह समेत ये राशिवाले होंगे मालामाल
September 2024 Grah Gochar: सितंबर माह में तीन ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह शामिल हैं। इन तीनों ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को शुभ-अशुभ रूप से प्रभावित करेगा। बुध ग्रह इस महीने दो बार अपनी राशि बदलेंगे। पहले 04 सितंबर को वह कर्क राशि से सिंह में आएंगे। फिर 23 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह 16 सितंबर को अपनी स्वराशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। जबकि शुक्र ग्रह कन्या से तुला राशि में 18 सितंबर को आएंगे।
सितंबर 2024 ग्रहों का राशि परिवर्तन
बुध ग्रह का सिंह राशि में गोचर - सितम्बर 4, 2024, बुधवार को 11:52 ए एम बजे
सूर्य ग्रह का कन्या राशि में गोचर - सितम्बर 16, 2024, सोमवार को 07:52 पी एम बजे
शुक्र ग्रह का तुला राशि में गोचर - सितम्बर 18, 2024, बुधवार को 02:04 पी एम बजे
बुध ग्रह का कन्या राशि में गोचर - सितम्बर 23, 2024, सोमवार को 10:15 ए एम बजे
सितंबर 2024 ग्रह गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि- इस दौरान कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं और जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे और उनका सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि- आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति की संकेत मिल रहे हैं। कार्य क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार में विस्तार के भी संकेत मिल रहे हैं। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी भी प्राप्त हो सकती है। परिवार या दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि- इस दौरान नौकरी के बदलने के योग बन रहे हैं और साथ ही आमदनी के अच्छे स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा और कुछ खास लोगों से परिचय होगा।
तुला राशि- इस दौरान आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं और यदि किसी निवेश की योजना पर कार्य कर रहे हैं तो इससे अच्छा लाभ मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और शांति का अनुभव करेंगे। साथ ही परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करेंगे।