Sawan Shivratri Songs Video: भगवान शिव के ये भजन सुन मन हो जाएगा भक्तिमय

By गुणातीत ओझा | Updated: July 19, 2020 13:09 IST2020-07-19T13:09:48+5:302020-07-19T13:09:48+5:30

सावन शिवरात्रि 2020: आज रविवार (19 July) को सावन शिवरात्रि है। सावन में शिवरात्रि के व्रत का विशेष महत्व होता है। सावन की शिवरात्रि के दिन व्रत रखने और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान शिव की भक्तों पर विशेष कृपा बनती है। आइए इस अवसर पर सुनते भगवान शिव के चर्चित गीत व भजन...

sawan shivratri 2020 today listen shivratri bhajan shiv bhakti songs sawan songs | Sawan Shivratri Songs Video: भगवान शिव के ये भजन सुन मन हो जाएगा भक्तिमय

आज सावन की शिवरात्रि के दिन सुनें भगवान शिव के ये भजन।

Highlightsआज रविवार (19 July) को सावन शिवरात्रि है। सावन में शिवरात्रि के व्रत का विशेष महत्व होता है।सावन की शिवरात्रि के दिन व्रत रखने और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

Sawan Shivratri 2020: सावन महीना शिव को समर्पित होता है, शिव की सेवा का महीना होता है, शिव की आराधना का महीना और शिव से सुख-समृद्धि, कष्टों के निवारण और मोक्ष का आशीर्वाद पाने का महीना होता है। सावन में भगवान शिव भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। चतुर्दशी तिथि महादेव की तिथि है और उनको समर्पित है। इसलिए इस दिन भोलेनाथ की आराधना करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार सावन की शिवरात्रि आज 19 जुलाई, रविवार को है। सावन की शिवरात्रि का खास महत्व होता है। इस दिन भगवान भोलेशंकर की भक्तिभाव से आराधना करने पर ऐश्वर्य का भोग करने के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। सावन शिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग का जलाभिषेक करने से पूरे साल की पूजा का फल प्राप्त होता है।

Web Title: sawan shivratri 2020 today listen shivratri bhajan shiv bhakti songs sawan songs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे