लाइव न्यूज़ :

Sawan Shivratri 2018: इस विधि से करें शिव पूजा, मध्य रात्रि से शुरू हो रहा शुभ मुहूर्त

By गुलनीत कौर | Updated: August 8, 2018 17:36 IST

यदि आप शिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो आपको पूरा दिन व्रत के नियमों का पालन करना होगा। शिवरात्रि पर लोग दो प्रकार से व्रत करते हैं।

Open in App

यूं तो हर महीने हिन्दू कैलेंडर के अनुसार शिवरात्री आती है, लेकिन सावन के महीने की शिवरात्रि का हिन्दू धर्म में बेहद महत्व है। भगवान शिव का प्रिय माह होने के कारण इसदिन शिव भक्त भोले बाबा को प्रसन्न करने की हर संभव कोशिश करते हैं। इस बार सावन की शिवरात्रि 9 अगस्त 2018 को मनाई जाएगी। इस अवसर पर भक्त व्रत करते हैं और शिवलिंग पूजा करते हैं। आइए आपको बताते हैं शिव पूजन और व्रत की शास्त्रीय विधि। 

सावन में शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त मध्य रात्रि से ही शुरू हो जाता है। यह मुहूर्त रात 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक का है। सावन शिवरात्रि के इस मध्य रात्रि मुहूर्त को निशिथ काल भी कहा जाता है।

सावन शिवरात्रि व्रत विधि:

यदि आप शिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो आपको पूरा दिन व्रत के नियमों का पालन करना होगा। शिवरात्रि पर लोग दो प्रकार से व्रत करते हैं। पहला, निर्जला उपवास  होता है जिसमें पूरा दिन कुछ भी खाने या पीने की मनाही होती है। और दूसरे प्रकार के व्रत में लोग फलाहार ग्रहण करते हुए व्रत का संकल्प लेते हैं। शिवरात्रि के दिन शाम के समय व्रत खोला जा सकता है।

सावन शिवरात्रि पूजा विधि:

सावन की शिवरात्रि पर यदि पूजन करने जा रहे हैं तो इन पूजन सामग्रियों को एकत्रित करें- अक्षत, सफेद तिल, खड़ा मूंग, जौ, सतुआ, दूध, दही, चीनी, चावल, गंगाजल, बिल्वपत्र, फल, फूल, धूप बत्ती, चन्दन, शहद, घी, इत्र, केसर, धतूरा, कलावे की माला, रुद्राक्ष, भस्म, त्रिपुण्ड्र। शिवरात्रि की सुबह शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर एक-एक करके बताई गई सामग्री अर्पित करें। सामग्री को चढ़ाते समय निरंतर "ॐ नमः शिवाय" का जपा करें। अंत में भगवान शिव से अपने मन की मुराद पूरी करने के लिए प्रार्थना करें। 

टॅग्स :सावनभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद